Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

आरपीएफ ग्राउंड में रात्रिकालीन टूर्नामेंट का शुभारंभ, डीआरएम ने हाथ मिलाकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

-एसटीएससी एम्प्लाइज एसोसिएशन का आयोजन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इंडिया एस सी/एस टी रेलवे एम्प. एसो. रतलाम के तत्वाधान में 2 अप्रैल डॉ. बाबा साहब भीमराव जी की 133वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आरपीएफ ग्राउंड में आयोजित रात्रिकालीन विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मंडल रेल प्रबंधक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
पहला मैच डीजल शेड औऱ आरपीएफ के बीच खेला गया। जिसमें डीजल शेड ने मैच जीता। दूसरा मैच सीएंडडब्ल्यू औऱ महाकाल उज्जैन की बीच खेला गया। जिसमें महाकाल उज्जैन ने मैच जीता। तीसरा मैच अकाउंट और ट्रेन मैनेजर 11 के बीच खेला गया।

जिसमें विजेता ट्रेन मैनेजर 11ने मैच जीता। सभी मुकाबले रोमांचक रहे। शुभारंभ पर एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष आरसी वर्मा एवं मण्डल सचिव पीएन वर्मा, मंडल कोष अध्यक्ष रामप्रकाश सक्या, कार्यकारी अध्यक्ष एमएल मीना मुकेश मीना, रामावतार वर्मा, गगन छपरी, भारत सिंह सोलंकी, शिवराम, हरिमोहन वर्मा सहित मण्डल कार्यकारणी एवं सभी शाखा पदाधिकारी मौजूद रहे।

आज रात ये मैच होंगे

टूर्नामेंट में 3 अप्रैल को पहला मैच टीटीएम और मेडिकल के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच टीआरओ और एसएंडटी के बीच तथा तीसरा मुकाबला पर्सनल और टीआरडी के बीच खेला जाएगा। मैच की शुरुआत 5 बजे से होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.