Logo
ब्रेकिंग
इंदौर बुकिंग ऑफिस में भी रोस्टर में 'मनमानी' का खेल: चहेतों को पसंदीदा शिफ्ट, सीनियर दे रहे 'विंडो ड... शांतिवन के राजा की महाआरती, डीआरएम बोले- भगवान साथ है, जीवन में नकारात्मकता न आने दें बेटे ने पिता की मेहनत को किया सार्थक....पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट स्कूल से तड़ी मारकर हनुमान ताल में नहाने गए 11वीं के छात्र की डूबने से मौत, SDRF की कार्यशैली से भड़क... रेलवे टिकट बुकिंग में बड़े फर्जीवाड़े....रतलाम से दिल्ली तक हेराफेरी, निजामुद्दीन-बांद्रा ट्रेन का ज... विजिलेंस की रेड: टिकट बुकिंग में NIT के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा? , जांच में कैश शॉर्टेज और आलमारी से... अनंत चतुर्दशी चल समारोह....कला और मलखंभ के अद्भुत करतबों के साथ निकलेगा जवाहर व्यायामशाला के पहलवानो... सीआरबी की फटकार के बाद दुलार....रतलाम स्टेशन को 1 लाख रुपए का इनाम; इंदौर, उज्जैन और नागदा के लिए वि... रेल टिकिट काउंटर पर भ्रष्टाचार की बुकिंग...? NIT के खेल से रेलवे को चपत, रोस्टर और ड्यूटी में भी घो... महानिर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर ने बोली बड़ी बात....'शास्त्र' ज्ञान का प्रतीक, 'शस्त्र' सुरक्षा का माध्...

शांतिवन के राजा की महाआरती, डीआरएम बोले- भगवान साथ है, जीवन में नकारात्मकता न आने दें

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। न्यू रेलवे कॉलोनी शांति वन बाल उद्यान में गणेश उत्सव शांतिवन के राजा की आरती मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार व पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल की अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना शर्मा, बाल उद्यान समिति सचिव अशोक तिवारी व अध्यक्ष अर्पित परदेसी के द्वारा महाआरती की गई।

डीआरएम ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हमें नकारात्मकता से बचना चाहिए। क्योंकि हम यदि भगवान पर विश्वास करते हैं। तब भगवान दुख-सुख सभी स्थिति में आपके साथ रहेगा।

बता दें कि शांतिवन बाल उद्यान में 11 वर्षों से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में रेलकर्मियों सहित परिजन व शहरवासी शामिल होते हैं।

 

इससे पहले गुरुवार को ढोल ताशों और आर्केस्ट्रा के साथ आरती की गई। इसके पश्चात सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट्स एक्टिविटी हुई। इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण सम्मान किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल कर्षण वितरण महेश कुमार गुप्ता, सहायक मंडल इंजीनियर रण सिंह, वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, सचिव अभिलाष नागर, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के सहायक मंडल मंत्री धीरज प्रजापति एवं बाल उद्यान समिति से सूरज सिंह गोड, प्रदीप पालीवाल, कुनाल महावर, दिलीप साहू, दीपेश झाला, अरविंद शर्मा, शशिकांत शर्मा, प्रकाश चंद्रावत, चंद्र प्रकाश तिवारी, मनोज देराश्री, महिला समिति पूजा पालीवाल, शारदा सैनी, नीलू गोड, अंजलि झाला, मनीष प्रजापति, नेहा परदेसी, अवनी महावर, के अलावा समस्त रेलवे कॉलोनी वासियों ने महा आरती का लाभ लिया। आरती के पश्चात प्रसादी शुरू की गई, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक ने अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.