Logo
ब्रेकिंग
हादसा टला: ढोढर स्टेशन पर डेमू ट्रेन का पहिया जाम, बोगी काटकर ट्रेन को रतलाम रवाना किया फोरलेन चौड़ीकरण: फ्रीगंज रोड व्यापारी एवं रहवासी का विरोध, दुकानों और मकानों पर पोस्टर लगाकर दर्ज करा... धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज यूनियन की प्रमुख गतिविधि.....40 महिला-पुरुषों के बीच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकार... डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस रतलाम के रावटी में धर्मांतरण का मामला: ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने पर महिला सहित दो व्यक्ति पर एफ... ​'कवच' की सुरक्षा पर लापरवाही का पहरा: नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही केबल, ऐसी चेंबर में बैठकर ... रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे ... धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार...

अनंत चतुर्दशी चल समारोह….कला और मलखंभ के अद्भुत करतबों के साथ निकलेगा जवाहर व्यायामशाला के पहलवानों का कारवां

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। कुश्ती जगत में विख्यात रतलाम नगर की जवाहर व्यायामशाला द्वारा अनंत चतुर्दशी पर्व पर पहलवानों द्वारा अखाड़ों के साथ विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। इसमें मलखंभ, अखाड़ों के करतब सहित झांकी विशेष आकर्षण रहेगी। झांकी में इस वर्ष माँ काली (कालिका माता) द्वारा रक्तबीज असुर का संहार दर्शाया जाएगा।

​आयोजन की जानकारी देते हुए जवाहर व्यायामशाला के सचिव राजीव रावत ने बताया कि कुश्ती क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती जवाहर व्यायामशाला के संस्थापक स्व. नारायण पहलवान द्वारा विगत 41 वर्षों पूर्व से अनंत चतुर्दशी पर्व पर यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें झांकी, अखाड़े एवं मलखंभ शस्त्र कला का नेतृत्व करते हुए रतलाम नगर की धर्मप्रेमी जनता को सौगात प्रदान की गई।

​इसी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी जवाहर व्यायामशाला के पहलवानों द्वारा विशाल चल समारोह, मलखंभ, अखाड़ों एवं झांकी के साथ निकाला जाएगा। झांकी में इस वर्ष माँ काली (कालिका माता) द्वारा रक्तबीज असुर का संहार करते हुए दर्शाया जाएगा।

​अखाड़े के संरक्षक श्री दौलत पहलवान, सुरेश जाट, संचालक वैभव जाट (सन्नी पहलवान) एवं अध्यक्ष गौरव जाट के निर्देशन में हजारों की संख्या में पहलवान सैकड़ों की संख्या में शस्त्र कला और मलखंभ के प्रदर्शन के साथ निकलेंगे। साथ ही मलखंभ के ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों द्वारा भव्य चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों पर उत्साह पूर्वक निकाला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.