Logo
ब्रेकिंग
रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे ... धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ... रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित ​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु... ​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह'

रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे में अभ्यास करने को मजबूर खिलाड़ी

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। दीपावली पर जहां रतलाम शहर रोशनी में जगमगाने लगा है। वही पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में इन दिनों रतलाम डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (आरडीएसओ) के अधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इन दिनों अंधेरे में डूबे रहने लगे है। 

दरअसल रतलाम डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (आरडीएसओ) से जुड़े दो अधिकारियों की खींचतान का खामियाजा इन खिलाड़ियों को उठाना पड़ रहा है। बिजली बिल बकाया होने का हवाला देते हुए सीनियर डीईई (पावर) के आदेश पर इन खेल परिसरों की बिजली लगातार काटी जा रही है। इस कार्रवाई से खिलाड़ियों के अभ्यास पर बुरा असर पड़ रहा है।

​क्या है पूरा मामला?:- सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले बास्केटबॉल ग्राउंड की बिजली काटी गई थी। मंगलवार शाम को डीआरएम ऑफिस के पास स्थित बैडमिंटन कोर्ट की बिजली कनेक्शन के तार भी लाइनमैन द्वारा काट दिए गए। डीआरएम ऑफिस स्थित बैडमिंटन हॉल का भी 10 हजार रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया बताया जा रहा है। जबकि आरपीएफ ग्राउंड की बिजली तो पिछले एक साल से बकाया है। यहां भी बड़ी संख्या में क्रिकेटर अभ्यास के लिए आते है। इस कार्रवाई में वालीबॉल ग्राउंड की बिजली भी काटने की कार्रवाई की गई थी। जिसे बाद में अधिकारियों के विशेष आग्रह पर जोड़ दिया गया।

​अधिकारियों की आपसी खींचतान की चर्चा:- इस पूरी बिजली कटौती के पीछे आरडीएसओ के सचिव (सेक्रेटरी), सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन पीयूष पांडेय और संयुक्त सचिव (ज्वाइंट सेक्रेटरी) सीनियर डीईई (पावर) धर्मेंद्र प्रजापति के बीच आपसी खींचतान को मुख्य कारण बताया जा रहा है।

​दिलचस्प बात यह है कि धर्मेंद्र प्रजापति खुद उसी आरडीएसओ एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी (ज्वाइंट सेक्रेटरी) हैं। जिसके खिलाफ उनके ही विभाग द्वारा बिजली काटने की यह कार्रवाई की गई है। चर्चा है कि स्पोर्ट्स एसोसिएशन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में सचिव द्वारा संयुक्त सचिव को संज्ञान में नहीं लिया जाता। जिसके कारण यह विवाद पैदा हुआ है। हालांकि, डीआरएम अश्वनी कुमार का झुकाव सचिव पीयूष पांडेय की तरफ ज्यादा बताया जा रहा है। सेफ़्टी से जुड़े कई मामलों में इन्हें बचाया जा रहा है। लेकिन खेल गतिविधियों में बाधा का खामियाजा अंततः उभरते हुए खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है।

​एक तरफ अंधेरा, तो दूसरी तरफ रोशनी में खेल का आनंद:- खिलाड़ियों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश और निराशा है कि एक तरफ जहां सामान्य खेल मैदानों पर बिजली कटने से उन्हें अंधेरे में अभ्यास करने में कठिनाई हो रही है। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी खुद रोशनी से जगमगाते परिसरों में खेलों का आनंद ले रहे हैं।

​बहरहाल, प्रशासनिक अधिकारियों की इस खींचतान के बीच रतलाम के युवा खिलाड़ियों का भविष्य और उनकी खेल प्रैक्टिस दांव पर लगी हुई है, जिस पर विभाग को नरमी बरतते हुए जल्द समाधान निकालने की आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.