Logo
ब्रेकिंग
​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु... ​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही...

​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरुष

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम।  जिले के रावटी कस्बे में रविवार को धर्मांतरण की शिकायतों के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मकान पर दबिश दी। मौके पर पुलिस को 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरुष मौजूद मिले। सभी वहां प्रार्थना के नाम पर एकत्रित हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले में यह सामने आया कि अलग अलग स्थान बदलकर लंबे समय से यह गतिविधि चलाई जा रही थी। हालांकि पुलिस इस मामले में संबंधित से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान पाठ्य सामग्री तथा कुछ प्रार्थना यंत्र भी मिले।

दरअसल हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कमलेश ग्वालियरी ने रावटी पुलिस को धर्मांतरण गतिविधियों की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के रावटी खंड संयोजक और खंड सह संयोजक शिवा रायकवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

​फ़ोटो:- पाठ्यसामग्री की जांच करती पुलिस टीम। 

पुलिस ने जब तलाई चौराहा स्थित उस किराए के मकान की जांच की। तो वहां करीब 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरुष मौजूद पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि दिव्यांग तिलकसिंह इस आयोजन का प्रमुख पात्र है। यह पेशे से पंचायतकर्मी बताया जा रहा है। सभी यहां हर रविवार को प्रार्थना के लिए जमा होते हैं।

​मौके से मिलीं बाइबिल से जुड़ी किताबें और वाद्य यंत्र:- जांच के दौरान मौके से बाइबिल से जुड़ी किताबें और प्रार्थना में उपयोग आने वाले विभिन्न वाद्य यंत्र बरामद हुए हैं। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में धर्मांतरण की शिकायतें मिल रही थीं और ये लोग पुलिस की नजर से बचने के लिए स्थान बदलकर प्रार्थना सहित अन्य गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

​फ़ोटो- दिव्यांग तिलकसिंह, जो रविवार को प्रार्थना संचालित करवाता है। 

मामले को लेकर रावटी थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मकान की जांच की गई है। वहां मौजूद संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.