Logo
ब्रेकिंग
लोको पायलट ने मजदूर संघ कार्यालय में जताया आभार....पालनपुर से 40 लोको पायलट पुनः रतलाम मंडल स्थानांत... रतलाम में नवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू: श्री कालिका माता मंदिर में रील बनाने और फोटोग्राफ... मोदी जी के जन्मदिन पर भाजयुमो की 'जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा': रतलाम के ऋषभ दुबे कर रहे जिले का प... सीसीटीएस पदोन्नति सूची में धांधली के आरोपों के बाद रेलवे ने शुरू किया रिव्यू, डीलिंग क्लर्क पर चार्ज... पूर्वजों की स्मृति में रक्तदान....वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य श... आरपीएफ की सतर्कता काम आई.... वापी के नाराज बालक को परिजनों से मिलाया: परिजनों ने जताया आभार पुलिस का सायरन सुन भागे चोर, जाने के बाद फिर लौटे...राजबाग़ कॉलोनी के सूने मकान में कर दी चोरी कर्मचारी हितों की आवाज़ लेकर केंद्रीय मंत्री तक पहुँचा PRKP प्रतिनिधिमंडल...कई मुद्दों पर हुई चर्चा,... ऑफिस केबिनों में रील फ़साद, बड़े साहब तो विफर गए... नेताओं में दबी-छिपी खींचतान, एक दूसरे को निपटाने क... रतलाम रेल मंडल की कुमारी पूर्वा कोठारी को क्षेत्रीय राजभाषा वाक प्रतियोगिता में मिला तृतीय पुरस्कार,...

रतलाम में नवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू: श्री कालिका माता मंदिर में रील बनाने और फोटोग्राफी पर प्रतिबंध, जानें पूरा शेड्यूल

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री कालिका माता मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि महोत्सव 2026 धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट ने नवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार गरबा रास के दौरान सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए रील बनाने वाले, निजी फोटोग्राफरों और विडीयोग्राफरों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केवल अधिकृत मीडिया और न्यूज पोर्टल के पत्रकारों को ही कवरेज की अनुमति होगी।

​ट्रस्ट के अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, सचिव हरीश कुमार बिंदल और कोषाध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

​श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने समस्त नगरवासियों एवं धर्मप्रेमी जनता से सभी धार्मिक आयोजनों में सपरिवार सहभागिता कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

​नवरात्रि महोत्सव 2026 का मुख्य कार्यक्रम:

-​ 11 अक्टूबर (रविवार): घटस्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत। सुबह 4:00 बजे ब्रह्म मुहूर्त में मां कालिका की विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खुलेंगे, जो रात्रि 11:00 बजे तक खुले रहेंगे।

– ​प्रतिदिन गरबा रास: मंदिर प्रांगण में बालिकाओं द्वारा प्रतिदिन सुबह 4:00 से 6:00 बजे और शाम 7:00 से 9:00 बजे तक गरबा रास किया जाएगा।

– ​19 अक्टूबर (सोमवार): इस बार महाअष्टमी और महानवमी की तिथि एक ही दिन पड़ रही है। इस दिन सुबह गुलाल के साथ गरबा रास होगा और प्रातः 4:00 बजे श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। प्रातः 8:00 बजे महाअष्टमी का हवन प्रारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति दोपहर में होगी।

– 20 अक्टूबर (मंगलवार): विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर शाम 5:00 बजे नगर पालिका निगम परिसर से भव्य राम रथयात्रा निकाली जाएगी। इसमें मां कालिका माता रानी की नयनाभिराम झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। रथयात्रा नगर भ्रमण करते हुए रात 9:00 बजे नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी, जहां रावण दहन का आयोजन होगा।

​गरबा रास पंजीयन नियम व शर्तें:

– ​पंजीयन तिथि: 1 अक्टूबर (गुरुवार) से 10 अक्टूबर (शनिवार) तक।

– ​समय व स्थान: प्रतिदिन शाम 7:00 से 9:00 बजे तक झूलेलाल मंदिर हॉल में।

– आवश्यक दस्तावेज: गरबा में भाग लेने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को अपना पहचान पत्र (Aadhaar Card) और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।

– ​आयु सीमा: गरबा रास में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 5 वर्ष तय की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.