न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दीपावली के पावन अवसर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ (WRMS) रतलाम मंडल द्वारा ट्रेन संख्या 20105/06 (कोटा – रतलाम) में कार्यरत रेल कर्मचारियों के बीच हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व मनाकर मिठासभरी खुशियां सांझा की।
इस नवाचारी सोच के किरदार बने डिप्टी सीटीआई, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ मंडल कोषाध्यक्ष व खेल प्रकोष्ठ संयोजक महेंद्र सिंह गौतम….।
इन्होंने कोटा से रतलाम के मध्य ट्रेन में अपनी सेवाएं दे रहे वास्तविक ‘कर्मयोगियों’ लोको पायलट , असिस्टेंट लोको पायलट, इलेक्ट्रिक मैकेनिक तथा OBHS (ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग) स्टाफ का मुंह मीठा करवाकर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
बता दें कि गौतम इससे भी ट्रेनों में बच्चों के बर्थडे सेलिब्रेट करते आए। दीपावली पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब पूरा देश त्योहार अपने परिवारों के साथ मना रहा होता है। तब ये कर्मयोगी यात्री सेवा और देश की गति को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। इनका सम्मान और इनके साथ खुशियां बांटना ही सच्ची दीपावली है।
कार्यक्रम के अंत में सभी रेलकर्मियों ने ‘जय हिंद, जय भारत’ के उद्घोष के साथ एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
