Logo
ब्रेकिंग
अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज यूनियन की प्रमुख गतिविधि.....40 महिला-पुरुषों के बीच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकार... डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस रतलाम के रावटी में धर्मांतरण का मामला: ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने पर महिला सहित दो व्यक्ति पर एफ... ​'कवच' की सुरक्षा पर लापरवाही का पहरा: नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही केबल, ऐसी चेंबर में बैठकर ... रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे ... धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ... रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित ​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु...

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। जिला रतलाम में अवैध मदिरा के निर्माण और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने रतलाम वृत परगना के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की और आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए।

​कलेक्टर एवं सहायक आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश केरवार के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में रतलाम परगना उपनिरीक्षक अर्पित पंड्या की टीम ने परगना क्षेत्र के ग्राम पंचड़, इसरथूनी तथा नामली स्थित शगुन ढाबा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विधिवत् तलाशी ली।

​कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से रखी गई देसी/अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5,000 बताई गई है। इस दौरान आबकारी टीम ने 3 आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।

​आज की इस त्वरित कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्पित पंड्या के साथ आबकारी प्रधान आरक्षक संतोष नेका, भावना खोड़े एवं नगर सैनिक चेतराम मालवीय की सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त तत्वों के खिलाफ इस तरह की सख्त दंडात्मक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.