Logo
ब्रेकिंग
धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ... रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित ​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु... ​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्...

रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में सोमवार शाम को मालगाड़ी डिब्बा के चारों पहिए बेपटरी हो गए।
इससे डाउन मुख्य लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया। चूंकि यह घटना दिल्ली-मुंबई राजधानी रूट पर हुई। इसलिए घटना की सूचना मिलते ही रतलाम मंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया। सायरन बजते ही फौरन दुर्घटना राहत ट्रेन रतलाम से रवाना की गई। इसके बाद डिब्बे को पटरी पर लाने के प्रयास शुरू किए।

 

जानकारी के मुताबिक शाम 19:22 बजे घटना स्थल पर रुक गई थी। गाड़ी में लोको पायलट मनीष मीणा और गार्ड पुष्कर राठौर (दोनों रतलाम) द्वारा स्टेशन मास्टर को घटना का मैसेज दिया। रतलाम में शाम 7.30 बजे इसकी सूचना मिली कि किलोमीटर 526/04 पर मालगाड़ी के ब्रेक वैन से दूसरा डिब्बा संख्या 24071710170 की ट्रॉली के चारों पहिए पटरी से उतर गए। इसकी बॉडी टूटकर पटरी पर गिर गई। जिसके कारण डिब्बे की ट्रेलिंग ट्रॉली के चारों पहिए डिरेल हो गए। घटना से मुख्य लाइन अवरुद्ध हो गई।


राहत कार्य जारी: इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रैक को साफ करने और डिब्बे को पटरी पर लाने के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टूल वैन को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।

लगातार घटना से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल:- दो माह के अंतराल में लगातार रेल हादसों ने रेल अफसरों को परेशान कर दिया। वहीं प्रशासनिक तथा रेल परिचालन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे है। फ़िलहाल पिछली दो से तीन घटनाओं की जांच जारी है। इसके बाद मालगाड़ी की यह घटना होना भी सुरक्षित रेल परिचालन के लिहाज़ से बड़े सवाल खड़े करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.