Logo
ब्रेकिंग
बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प...

बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे में खिलाड़ी, वॉलीबाल ग्राउंड पर रोशनी में खेलते रहे अफ़सर

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत आने वाले बास्केटबॉल ग्राउंड की बिजली शनिवार शाम गुल कर दी गई है। बिजली बिल जमा न होने के कारण इलेक्ट्रिक पावर विभाग ने बिजली कनेक्शन काटने का सख्त कदम उठाया है। जिससे खिलाड़ियों की नियमित प्रेक्टिस अब अधर में लटक गई है। यदि मामला सुलझा नहीं तो मज़बूरन अब अंधेरे में ही प्रैक्टिस करने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि रेलवे ग्राउंड का संचालन आरडीएसए (रतलाम डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन) के अधीन है। इस एसोसिएशन में इलेक्ट्रिक विभाग के सीनियर डीईई (पावर) धर्मेंद्र प्रजापति प्रमुख पदाधिकारी ज्वाइंट सेक्रेटरी है। जबकि सेक्रेटरी सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन पीयूष पांडेय है। प्रजापति द्वारा अपनी ही एसोसिएशन के खिलाफ की गई कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कर्मचारियों का यहां तक कहना है कि इन्ही दोनों अधिकारी तथा एसोसिएशन के पदाधिकारियों में आपसी खींचतान बनी हुई है। इसका ख़ामियाजा खिलाड़ियों को उठाना पड़ रहा है।

27 हजार रुपए का बकाया बिल:-सूत्रों के अनुसार, बास्केटबॉल ग्राउंड का।27,000 रुपए का बिजली बिल बकाया चल रहा था। इसी बकाया राशि के भुगतान न होने के चलते सीनियर डीईई (पावर) धर्मेंद्र प्रजापति के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। दरअसल इस ग्राउंड का सीधा संचालन रेलवे के आरडीएसए द्वारा किया जाता है। लेकिन सेक्रेटरी द्वारा स्पोर्ट्स संबंधित कई फैसले से ज्वाइंट सेक्रेटरी संज्ञान में या सांझा नहीं किया जाता है। इसी मुद्दे पर दोनों जिम्मेदारों में खींचतान बनी हुई है।

अन्य ग्राउंड्स पर भी लटक रही है तलवार:-बास्केटबॉल ग्राउंड के अलावा बैडमिंटन हॉल और वालीबॉल कोर्ट सहित अन्य खेल मैदानों के भी बिजली बिल बकाया होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, विभाग ने इस कार्रवाई की शुरुआत फिलहाल बास्केटबॉल ग्राउंड से की है। लेकिन अन्य ग्राउंड्स के कनेक्शन भी रडार पर बताए जा रहे हैं।

​एक तरफ अंधेरा, दूसरी तरफ खेल:- हैरानी की बात है कि एक ओर जहां बिजली कटने से खिलाड़ी अंधेरे में परेशान नजर आए। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी रोशनी में वॉलीबाल ग्राउंड पर खेल का आनंद लेते रहे। खिलाड़ियों में इस बात को लेकर चर्चा है कि खेल और खिलाड़ियों की सुविधाओं के प्रति विभाग को थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए थी। ताकि प्रैक्टिस बाधित न हो। चर्चा यह भी है कि जिन ग्राउंड पर अफ़सर या इनके बच्चे प्रेक्टिस के लिए आते है। वहां के बिजली बिल बकाया होने पर भी कनेक्शन विच्छेद नहीं किए गए। मामले में जनसंपर्क विभाग का मानना है कि नियम से कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.