Logo
ब्रेकिंग
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...

अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक

फ़ोटो= ऑलराउंडर श्रेयांश को पुरस्कृत करते जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-22 संभाग स्तरीय अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मंदसौर ने नीमच को पराजित किया। वहीं 28 एवं 29  अक्टूम्बर को रतलाम एवं मंदसौर के बीच खेले गए मुकाबले में रतलाम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंदसौर को करारी शिकस्त दी।

रतलाम की टीम ने निर्धारित दो दिवसीय मैच में मंदसौर के सामने 323 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में मंदसौर की पूरी टीम मात्र 120 रनों पर सिमट गई।

रतलाम के ऑलराउंडर श्रेयांश चौहान ने नाबाद 110 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने के साथ गेंदबाजी में हैट्रिक सहित 4 विकेट लेकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्रेयांश चौहान को मैन ऑफ द मैच के प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ 26 अक्टूबर को स्थानीय रेलवे क्रिकेट मैदान पर रतलाम जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष निमिष व्यास द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जोस चाको, वरिष्ठ सदस्य शैलेन्द्र सिंह अठाना, सदस्य कीर्ति कुमार जायसवाल एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक लोकपाल सिंह उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट में रतलाम, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, देवास एवं शाजापुर सहित संभाग की कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 3 एवं 4 नवंबर को खेला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.