भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन…. 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफिल
न्यूज़ जंक्शन-18
तलाम (मध्य प्रदेश)
शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और संगीत परंपरा को नई ऊँचाइयाँ देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप’ के आगामी संस्करण ‘आलाप-02’ के आधिकारिक पोस्टर का रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को गरिमामय माहौल में विमोचन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ए.पी. सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोस्टर विमोचन के साथ ही आयोजन को लेकर शहर के संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजक संस्था ‘सिसोदिया सुर संगम, रतलाम’ के प्रमुख विजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘आलाप-02’ का भव्य आयोजन 10 जनवरी 2027 को ‘गुजराती समाज स्कूल, रतलाम’ में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आलाप’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष सांस्कृतिक मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय संगीत कला को प्रोत्साहित करना और कलात्मक प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
सिसोदिया सुर संगम द्वारा आयोजित इस शाम में गायन और वादन के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय व सुगम संगीत की मधुरता बिखेरी जाएगी। आयोजकों ने शहर के समस्त संगीत अनुरागियों और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने की हार्दिक अपील की है।
