Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें

गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला…. सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दांत टूटा; जीआरपी ने दर्ज में प्रकरण दर्ज

न्यूज़ जंक्शन-18
​रतलाम/वडोदरा। हज़रत निज़ामुद्दीन-बांद्रा ग़रीब रथ एक्सप्रेस में वकील यात्रियों के समूह द्वारा टीटीई के साथ जमकर मारपीट तथा लहूलुहान करने की घटना के बाद मामले में जीआरपी बड़ौदा ने यात्रियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। विवाद की पुख्ता जानकारी मिली कि ट्रेन में सीटी बजाकर अन्य यात्रियों को परेशान किया जा रहा था। रोकने पर दबंग यात्रियों ने रेलवे के ड्यूटी पर तैनात डिप्टी सीटीआई बसंत और उनके सहकर्मियों के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बड़ौदा स्टेशन पर पहुंचकर मामले की जानकारी महाप्रबंधक तक को दी। कार्रवाई की मांग की गई।

विवाद के बाद टीटीई को जबरन दूसरे कोच में ले गए:- जीआरपी में दर्ज प्रकरण के पहले शिकायतकर्ता डिप्टी सीटीआई बसंत ने पुलिस को बताया कि वह रतलाम रेलवे स्टेशन मुख्यालय पर कार्यरत हैं। गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (कोच नंबर G-17 से G-20) में रतलाम से ऑन-ड्यूटी चेकिंग कर रहे थे। रतलाम स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद कोच G-16 में एक यात्री लगातार सीटी बजा रहा था। जब उससे अन्य यात्रियों की असुविधा का हवाला देते हुए अपनी सीट पर बैठने को कहा गया। तब वह यात्री उग्र हो गया और कुछ ही देर में आरोपी 6-7 अन्य सहयोगियों को बुला लाया। उसे उसकी सीट से उठाकर जबरन G-12 कोच में ले गया। आरोपियों ने G/12 कोच की लाइट बंद कर दी। उसके बाद यात्रियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके नाक और बाईं आंख के ऊपर किसी वस्तु से कटने के कारण खून निकलने लगा। ऊपर का एक दांत भी टूट गया। जब कोच नंबर G-12 के बर्थ नंबर 63 पर सवार महिला यात्री ने टीटीई के साथ मारपीट का विरोध किया। तब हमलावरों ने उसे भी धमकी देकर चुप करा दिया।
अन्य टीटीई से भी की मारपीट:- घटना के दौरान जब साथ में ड्यूटी कर रहे सीनियर टीटीई अमित गर्ग और टीटीई अंकित मलिक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। तब आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई और धक्का-मुक्की की। आरोपियों ने चेतावनी दी कि वे वकील हैं और उनके साथ 600-700 लोगों का ग्रुप है। उन्होंने रेलवे स्टाफ को चलती ट्रेन से नीचे फेंक देने की धमकी भी दी। जाते-जाते टीटीआई से उनकी ईएफटी बुक भी छीनकर फरार हो गए।
बड़ौदा जीआरपी थाना से शून्य पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद  घटना स्थल क्षेत्राधिकार के तहत केस डायरी जीआरपी रतलाम को हस्तांतरित की गई। मामले में रतलाम जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने कहा कि घटना की बड़ौदा से केस आया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351(3), 221, 189(2), 121(1), और 304 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। आरोपियों की पहचान व जांच शुरू कर दी है।

मजदूर संघ ने कार्रवाई की मांग की:- गरीब रथ एक्सप्रेस में ऑन-ड्यूटी चेकिंग स्टाफ पर यात्रियों के द्वारा कथित हमले और मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
घटना को लेकर कोषाध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ संयोजक तथा डिप्टी सीटीआई महेंद्र गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मजदूर संघ के वडोदरा मंडल अध्यक्ष महक सिंह, मंडल मंत्री तपन चौधरी प्रभावित कर्मचारियों की सहायता के लिए स्टेशन पहुंचे। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक बड़ौदा के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भी तुरंत बड़ौदा रेलवे स्टेशन पहुंचे। पीड़ित टीटीई स्टाफ को आवश्यक प्रशासनिक व मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई।
​इसके अलावा मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शरीफ खान पठान ने भी एसपी जीआरपी (पश्चिम रेलवे) को मामले से अवगत कराया। रतलाम मंडल के चेकिंग स्टाफ की मदद के लिए स्वयं बड़ौदा रेलवे स्टेशन पहुंचे।

जीएम से मुख्य मांगें: मजदूर संघ के महासचिव आरजी काबर और कार्यकारी अध्यक्ष शरीफ खान पठान ने महाप्रबंधक को भेजे पत्र में निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाई हैं:
– उच्च स्तरीय जांच: पूरे मामले की निष्पक्ष और तथ्य-आधारित उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं।
– साक्ष्यों की जांच: सीसीटीवी फुटेज, यात्रियों के बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर दोषियों की पहचान की जाए।
– सख्त कानूनी कार्रवाई: जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
– कर्मचारियों की सुरक्षा: ऑन-ड्यूटी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि वे बिना किसी डर या भय के अपना काम कर सकें।
– कानूनी सहायता: पीड़ित टीटीई स्टाफ को पूरी प्रशासनिक और कानूनी सहायता दी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.