Logo
ब्रेकिंग
टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती….डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सीटीआई स्लीपर की जिम्मेदारी

-14 चेकिंग कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे के कमर्शियल विभाग में तबादला, फेरबदल सहित नई व्यवस्था को लेकर जारी पदस्थापना लिस्ट ने टिकिट चेकिंग स्टाफ में हलचल पैदा कर दी है। बड़ा फेरबदल सीटीआई पद को लेकर किया गया है। इस पद को रतलाम के बजाय इंदौर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। वही बड़ा बदलाव सीटीआई स्लीपर को लेकर भी किया गया है। सीटीआई मोहन जोशी को रतलाम में सीटीआई स्लीपर बनाया है। जबकि रतलाम में पदस्थ सीटीआई स्लीपर रहे वीरसिंह मीणा को इंदौर सीटीआई स्लीपर की जिम्मेदारी दी गई। इस बदलाव सहित 14 कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई है।

हालांकि डीसीटीआई पद को इंदौर स्थापित करना अतार्किक माना जा रहा है। इससे दस्तावेजों के नियमित निरीक्षण की कमी से अनियमितता की गुंजाइश निर्मित होने की आशंका रहेगी।
इधर, रेल प्रशासन का दावा है कि रतलाम से टिकट चेकिंग व्यवस्था को और अधिक सुचारू, पारदर्शी तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से फेरबदल आदेश जारी किए गए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हीना वासुदेव केलवरामानी द्वारा रेलवे प्रशासन के हित में जारी इस आदेश के तहत कुल 14 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन्हें दी गई जिम्मेदारी:- विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंदौर स्टेशन पर सीटीआई विकास लोट को तत्काल प्रभाव से डीसीटीआई इंदौर के रूप में तैनात किया गया है। वहीं वीरसिंह मीणा को सीटीआई स्लीपर इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सीटीआई डी.डी. सांखला  को मैनिंग ड्यूटी तथा डिप्टी सीटीआई श्वेता चनाल को इंदौर में सीटीआई स्लीपर कार्यालय में  सहायता एवं टीटीई लॉबी संबंधी प्रशासनिक कार्यों के लिए तैनात किया गया है।

जोशी पहले भी रहे सीटीआई स्लीपर:- रतलाम मुख्यालय और स्टेशन स्तर पर सीटीआई मोहन जोशी को सीटीआई बनाया गया है। जोशी पूर्व में भी इस पद पर रहे है। प्रशासनिक तालमेल तथा पूर्व कार्य आंकलन को देखते इन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई। वरिष्ठता में अन्य सीटीआई द्वारा इस पद से इंकार करने पर भी विकल्प के तौर पर जोशी का चयन किया गया। डिप्टी सीटीआई महेंद्र शर्मा को रतलाम मुख्यालय में मैनिंग ड्यूटी पर नियुक्त किया गया है।

स्क्वॉड में किया गया बदलाव:- टिकिट चेकिंग स्क्वॉड व्यवस्था में बदलाव करते हुए सीसीटीएस रतलाम जितेंद्र चौहान को माही स्क्वाड में भेजा गया। डिप्टी सीटीआई प्रदीप पाटिल को स्क्वाड में साजिद शेख के स्थान पर चेकिंग ड्यूटी में लगाया गया है।

उज्जैन एवं अन्य क्षेत्रों के अंतर्गत सीसीटीएस महिपाल को विंध्य स्क्वॉड में तैनात किया गया है। जबकि साजिद शेख, दीपेंद्र कुमार,  कृष्ण नंदन और सुधांशु जोशी को क्रमशः इंदौर, रतलाम और उज्जैन मुख्यालयों में मैनिंग ड्यूटी सौंपी गई है।
​विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि यदि किसी भी टिकट चेकिंग कर्मचारी का कार्य प्रदर्शन असंतोषजनक पाया जाता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से बदला जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.