Logo
ब्रेकिंग
​संत समाज को अपूरणीय क्षति, रतलाम में शोक: आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद जी महाराज का दे... शाम होते ही दो बत्ती’ के दफ्तर में हलचल: अब इनोवा में सवार होंगे दो यशवंत, दूसरे यशवंत बनेंगे मंडल क... यशवंत कुमार चौधरी बने रतलाम रेल मंडल के नए डीआरएम, अश्वनी कुमार की लेंगे जगह श्रद्धांजलि सभा: वीरेंद्र व्यास के निधन से ब्राह्मण समाज को अपूरणीय क्षति- राजेश तिवारी दादाजी का सपना किया साकार.....रावटी के सक्षम बोकड़िया ने NEET-2026 में पाई सफलता, भोपाल के RKDF मेडि... इंदौर-डोंड एक्सप्रेस में टीटीई का वीडियो वायरल: चालू टिकट पर बर्थ देने का आरोप, आरएसी यात्री में नार... समाजसेवी व भाजपा नेता वीरेंद्र व्यास के निधन पर रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज करेगा याद, रामगढ़ ... मंत्री काश्यप को इंदौर की भी कमान.... इंदौर के प्रभारी मंत्री बदले, सीएम डॉ. मोहन यादव की जगह अब संभ... रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह...रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलव... दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल...

​संत समाज को अपूरणीय क्षति, रतलाम में शोक: आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद जी महाराज का देवलोकगमन, रतलाम में बिताया जीवन का आख़री चातुर्मास

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री विशोकानंद जी महाराज के आकस्मिक ब्रह्मलीन होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से संत समाज एवं समस्त सनातन धर्मावलंबियों को अपूरणीय क्षति हुई है। निधन की सूचना से रतलाम में शोक की लहर छा गई।

​बता दें कि पूज्य स्वामी श्री विशोकानंद जी महाराज के जीवन का आखिरी चातुर्मास रतलाम स्थित अखंड ज्ञान आश्रम में पूरा किया था। रतलाम से विशेष आत्मीय लगाव भी रहा है। रतलाम में संपन्न चातुर्मास के दौरान भक्तों को धर्म, अध्यात्म एवं शास्त्रों का अमूल्य ज्ञान प्राप्त हुआ। उनका सरल, सहज व्यक्तित्व, ओजस्वी वाणी एवं प्रेमपूर्ण व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा।

​राष्ट्रसंत बड़ा रामद्वारा जोधपुर के पूज्य स्वामी प्रखर वक्ता श्री हरिराम जी महाराज शास्त्री एवं रामस्नेही हरिमानव परमार्थ सेवा संस्था, रतलाम के अध्यक्ष प्रकाश परमार, संगठन मंत्री अशोक देवड़ा, प्रवक्ता अनिल पुरोहित, कन्हैया पटेल, शांति बाई सांखला, सरस्वती पटेल, तारा सांखला, धीरज पांड्या, पार्षद आयुषी जलज सांखला, पूर्व पार्षद वंदना पुरोहित, प्रेमलता देवड़ा, संदीप यादव, संजय सोनी, दामोदर राठौड़, तुलसी पटेल एवं रानी परमार ने स्वामी श्री विशोकानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परमात्मा से उनकी सद्गति एवं मोक्ष की प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.