Logo
ब्रेकिंग
दादाजी का सपना किया साकार.....रावटी के सक्षम बोकड़िया ने NEET-2026 में पाई सफलता, भोपाल के RKDF मेडि... इंदौर-डोंड एक्सप्रेस में टीटीई का वीडियो वायरल: चालू टिकट पर बर्थ देने का आरोप, आरएसी यात्री में नार... समाजसेवी व भाजपा नेता वीरेंद्र व्यास के निधन पर रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज करेगा याद, रामगढ़ ... मंत्री काश्यप को इंदौर की भी कमान.... इंदौर के प्रभारी मंत्री बदले, सीएम डॉ. मोहन यादव की जगह अब संभ... रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह...रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलव... दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल... आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे...

दादाजी का सपना किया साकार…..रावटी के सक्षम बोकड़िया ने NEET-2026 में पाई सफलता, भोपाल के RKDF मेडिकल कॉलेज में मिली MBBS सीट

न्यूज़ जंक्शन -18

​रतलाम। रावटी निवासी सक्षम बोकड़िया (जैन) ने NEET-2026 की परीक्षा उत्तीर्ण कर भोपाल स्थित आरकेडीएफ (RKDF) मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS) की सीट हासिल की है। इस उपलब्धि से परिवार व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है, वहीं यह सफलता आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

​सक्षम के पिता प्रकाश बोकड़िया (जैन) के अनुसार, सक्षम का बचपन से ही चिकित्सक बनने का लक्ष्य था और उनके दादाजी की भी यही अभिलाषा थी कि पोता डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करे। इस उद्देश्य को लेकर सक्षम ने निरंतर परिश्रम और एकाग्रता के साथ तैयारी जारी रखी।

​सक्षम ने कक्षा 12वीं तक की शिक्षा रावटी के शासकीय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने रतलाम के अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट में प्रवेश लिया, जहां नियमित मार्गदर्शन के साथ स्वयं की मेहनत से उन्होंने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाया।

​परीक्षा के दौर में सामने आई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद सक्षम ने आत्मविश्वास नहीं खोया और लगातार अध्ययन पर ध्यान केंद्रित रखा। इसी दृढ़ इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप उन्हें एमबीबीएस में प्रवेश का अवसर मिला, जिससे दादाजी का सपना साकार हुआ और परिवार गौरवान्वित हुआ।

​अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने कहा कि सक्षम ने सही दिशा, अनुशासन और निरंतर प्रयास से यह मुकाम पाया है। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बीच भी लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता दिलाता है। सफलता के बाद संस्थान की टीम ने रावटी पहुंचकर सक्षम व उनके परिजनों का सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

​संस्थान के पदाधिकारियों ने आशा जताई कि सक्षम भविष्य में चिकित्सक बनकर रावटी और आसपास के आदिवासी क्षेत्र में जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं देंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.