Logo
ब्रेकिंग
आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे... इसलिए सीबीआई एक्शन की अफवाह फैली?....रेलवे के पावर विभाग में तैनाती और कार्यदिवसों का झोल, 5 दिन काम... डॉ. अनामिका अवस्थी को रेलवे अस्पताल की बागडोर....मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया ​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल... ‘पटरियां लोहे की हैं तो इरादे भी फौलादी हों’, तनाव प्रबंधन व्याख्यान में बोले डॉ. चांदनीवाला यह कार्रवाई भी खूब रही....रेलवे में तबादलों और सीएमआई चयन पर उठे सवाल, अब गोपनीय विभाग से दूसरा स्था...

आसमान से टपके, खजूर पर अटके….सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया पे-फिक्सेशन, डीलिंग क्लर्क से रेड सिंग्नल

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे कमर्शियल विभाग की सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे की परीक्षा में आयोजन से लेकर पैनल जारी होने तक चली तमाम विवादों की लंबी फेहरिस्त के बाद अब चयनित कर्मचारियों के सामने एक नई अड़चन की जाने लगी है। जिन कर्मचारियों ने नई ग्रेड के साथ ट्रेनिंग ज्वाइन कर ली है। उनके पे-फिक्सेशन (वेतन निर्धारण) की प्रक्रिया को फिलहाल अटका दिया गया है। जिससे चयनितों में रोष व्याप्त है।
​जानकारी के अनुसार, 4200 ग्रेड पे की परीक्षा प्रक्रिया में उत्तीर्ण और योग्य ठहराए जाने के बाद चयनित कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी और ट्रेनिंग के साथ राहत व खुशी मिली थी। लेकिन ज्वाइनिंग के बाद पे-फिक्सेशन की फाइल आगे बढ़ने के बजाय अटका दी गई हैं। बताया जा रहा है कि जब प्रभावित कर्मचारियों ने इस संबंध में डीलिंग क्लर्क से संपर्क किया। तो उन्हें संतोषजनक प्रक्रियात्मक जवाब देने के बजाय कथित तौर पर यह प्रतिप्रश्न किया गया कि पे-फिक्सेशन से उन्हें क्या लाभ मिलेगा?
​कर्मचारियों का कहना है कि नियमों के तहत पात्रता और पदोन्नति/नई ग्रेड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पे-फिक्सेशन उनका अधिकार है। लेकिन कार्मिक विभाग की संबंधित शाखा के इस रवैए से उनकी वेतन गणना और आर्थिक लाभ अधर में लटके हैं। परीक्षा से लेकर पैनल और अब ज्वाइनिंग के बाद वेतन निर्धारण तक हर चरण में आ रही इन बाधाओं ने चयनित कर्मियों की परेशानी बढ़ा दी है।
​फिलहाल कर्मचारियों को उम्मीद है कि वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे और अटका हुआ पे-फिक्सेशन जल्द पूरा कराया जाएगा।

पे फिक्सेशन न होने से ये नुकसान
– अतिरिक्त इंक्रीमेंट (वेतन वृद्धि) का नुकसान।
– मूल वेतन ₹ में स्थायी कमी।
– रनिंग/ट्रैवलिंग अलाउंस भत्तों  में कटौती।
– रिटायरमेंट और पेंशन पर असर:
आगे के प्रमोशन में बाधा (MACP और उच्च पद)।

Leave A Reply

Your email address will not be published.