Logo
ब्रेकिंग
​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल... ‘पटरियां लोहे की हैं तो इरादे भी फौलादी हों’, तनाव प्रबंधन व्याख्यान में बोले डॉ. चांदनीवाला यह कार्रवाई भी खूब रही....रेलवे में तबादलों और सीएमआई चयन पर उठे सवाल, अब गोपनीय विभाग से दूसरा स्था... CMI नियुक्तियों और परीक्षा पर उठी उंगलियां, कटघरे में विभाग और विजिलेंस भी....कार्मिक विभाग से शुरू ... 56 भोग से सजेगा राम दरबार....श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल द्वारा आंवला नवमी पर अन्नकूट महोत... 36 घंटे की आस्था, नतमस्तक हुए कठिन तप के कष्ट: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन स्थापना विभाग में बाबू राज और मनमर्जी के आलम....पदोन्नति अटकने से रेलकर्मियों को आर्थिक और वरिष्ठता ... रतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव टीटीई की मनमानी पर विजिलेंस का शिकंजा: कोटा में मुंबई के तीन टीटीई धराए, इधर रतलाम मंडल में वसूली के...

​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। ट्रेनों में बढ़ती अनियमितताओं और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद अब रेलवे विजिलेंस (सतर्कता विभाग) सख्त हो गया है। गुरुवार रात मुंबई विजिलेंस की टीम ने ट्रेनों में तैनात चेकिंग स्टाफ की औचक जांच की। इस कार्रवाई से टिकट चेकिंग स्टाफ में हड़कंप मच गया है। जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस अहित अन्य ट्रेनों में टीटीई से पूछताछ की गई।

​इन ट्रेनों में हुई जांच:- मुंबई विजिलेंस की टीम में शामिल इंस्पेक्टर आशीष सिंह ने गुरुवार रात ट्रेन संख्या 19711 (जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस) में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अजमेर डिवीजन के तीन टीटीई (TTE) से पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, चेकिंग के दौरान मिली कुछ नकद राशि के हिसाब-किताब को लेकर भी टीम ने टीटीई स्टाफ से जवाब-तलब किया। इसके पश्चात विजिलेंस टीम ने साबरमती एक्सप्रेस में भी जांच की।

​रतलाम मंडल की कार्यप्रणाली पर सवाल:- एक तरफ जहां मुंबई विजिलेंस सक्रिय नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर रतलाम रेल मंडल में अवैध वसूली की शिकायतों पर प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है। हाल ही में रतलाम मंडल के एक टीटीई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसे एक यात्री द्वारा जारी किया गया था। इस वीडियो में ट्रेन नंबर 19712 में टीटीई पर एसी (AC) कोच में बर्थ अपग्रेड करने के नाम पर 400 रुपए की अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

​विजिलेंस हेडक्वार्टर तक पहुंचा मामला:- पीड़ित यात्री ने इस पूरे मामले के पुख्ता सबूतों के साथ रेलवे के ‘रेल मदद’ पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया (एक्स) के माध्यम से रेल मंत्री को भी टैग कर घटना से अवगत कराया था। आरोप है कि तमाम सबूत होने के बावजूद रतलाम मंडल की सीनियर डीसीएम हिना केवलरामानी द्वारा संबंधित टीटीई के खिलाफ अब तक कोई ठोस अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.