Logo
ब्रेकिंग
36 घंटे की आस्था, नतमस्तक हुए कठिन तप के कष्ट: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन स्थापना विभाग में बाबू राज और मनमर्जी के आलम....पदोन्नति अटकने से रेलकर्मियों को आर्थिक और वरिष्ठता ... रतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव टीटीई की मनमानी पर विजिलेंस का शिकंजा: कोटा में मुंबई के तीन टीटीई धराए, इधर रतलाम मंडल में वसूली के... भगवान परशुराम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव.... विप्र समाज की अभूतपूर्व सहभागिता ने प्रस्तुत की एकता और ... कैमरें के फ्लैश में चमकी प्रतिभाएं....विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, कैबिनेट मंत्र... भाजयुमो जिला मंत्री ऋषभ दुबे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर दी दीपावली व नूतन वर्ष की शु... दीपावली की मिठाई काम आई, ड्राइफ्रूट्स के मगज के लड्डू बना लेंगे, ...इंजिन वाले ऑफिस में खूब हुई 'बधा... ​फ़ास्ट ट्रैक एक्शन.... विजिलेंस की सख्ती और खबर का असर: सीसीटीएस पदोन्नति मामले में गोपनीय विभाग के ... पैनल रोकना पड़ा भारी: सीसीटीएस पदोन्नति धांधली पर विजिलेंस का कड़ा रुख, दोषी डीलिंग क्लर्क पर कार्रव...

स्थापना विभाग में बाबू राज और मनमर्जी के आलम….पदोन्नति अटकने से रेलकर्मियों को आर्थिक और वरिष्ठता का नुकसान, कोई ध्यान देने वाला नहीं

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) कार्यालय के स्थापना विभाग में बाबुओं की कार्यप्रणाली और मनमर्जी को लेकर रेल कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। विभाग की लेटलतीफी और नियमों की अनदेखी के कारण कर्मचारियों को न केवल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बल्कि उनकी वरिष्ठता (सीनियरिटी) भी प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर 4600/ ग्रेड की वेकेंसी खाली होने के बाद भी कर्मचारियों को पदोन्नति से वँचित रखा जा रहा है।

​जुलाई से अटकी है चेकिंग स्टाफ की पदोन्नति सूची:- मामला वाणिज्य विभाग में सीटीआई (CTI) / लेवल-7 (4600 ग्रेड पे) की पदोन्नति से जुड़ा है। इसके लिए विभाग द्वारा फाइनल पैनल की ‘ए’ और ‘बी’ सूची जारी की गई थी। नियमों के अनुसार, यदि ‘ए’ सूची का कोई कर्मचारी किसी कारणवश पदोन्नति नहीं ले पाता है। तब उसके स्थान पर ‘बी’ सूची से वरिष्ठता के आधार पर कर्मचारी का चयन किया जाना था।

​कर्मचारियों का आरोप है कि ‘ए’ सूची से दो कर्मचारियों की पदोन्नति न हो पाने के बावजूद ‘बी’ सूची से एक भी कर्मचारी को मौका नहीं दिया गया। 1 जुलाई से ‘ए’ सूची के सभी कर्मचारियों की पदोन्नति हो चुकी है। बावजूद ‘बी’ सूची के कर्मचारी के लिए जुलाई से लेकर अब आधा नवंबर बीत जाने के बाद भी 4600 ग्रेड पे की सूची जारी नहीं की गई। कर्मचारी इसके जारी किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि इस देरी के दौरान कोई पात्र कर्मचारी सेवानिवृत्त हो जाता है। तब उसे बड़ा आर्थिक और पद का नुकसान उठाना पड़ेगा।

​पीआरकेपी ने दी आंदोलन और उच्चाधिकारियों से शिकायत की चेतावनी:- पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए जल्द से जल्द 4600 ग्रेड पे के चेकिंग स्टाफ की पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की है। परिषद के जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी लिखित ज्ञापन दिया जा चुका है। यदि शीघ्र ही सूची जारी नहीं की गई। तब पूरे मामले को सीपीओ और डीआरएम के संज्ञान में लाकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

दूसरी ओर 4600/ ग्रेड की वेकेंसी खाली है। इसके बाद भी कर्मचारियों को पदोन्नति से वँचित रखा जा रहा है। इसे बाबू राज ही माना जा रहा है।

​सीसीसीटीएस परीक्षा पैनल निरस्त कर दोबारा परीक्षा की मांग:- दूसरी ओर, सीसीसीटीएस (CCCTS) परीक्षा के जारी किए गए पैनल में अनियमितता सामने आने के बाद गोपनीय विभाग के डीलिंग क्लर्क पर तबादले की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद परिषद ने उक्त पैनल को ही पूरी तरह निरस्त करने की मांग उठाई है। परिषद का कहना है कि जब अनियमितता सिद्ध हो चुकी है, तो पुराने पैनल को रद्द कर नए सिरे से पारदर्शी प्रणाली के तहत परीक्षा आयोजित की जाए। ताकि योग्य और वंचित कर्मचारियों को न्याय मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.