Logo
ब्रेकिंग
​फ़ास्ट ट्रैक एक्शन.... विजिलेंस की सख्ती और खबर का असर: सीसीटीएस पदोन्नति मामले में गोपनीय विभाग के ... पैनल रोकना पड़ा भारी: सीसीटीएस पदोन्नति धांधली पर विजिलेंस का कड़ा रुख, दोषी डीलिंग क्लर्क पर कार्रव... भाजपा मनाएंगी जनजातीय गौरव दिवस....कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा- देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय बेटी ... सीसीटीएस पदोन्नति प्रक्रिया में बढ़ा विवाद..... गोपनीय विभाग के डीलिंग क्लर्क पर विजिलेंस जांच शुरू; ... टीटीई का वसूलीनामा...  AC में अपग्रेड के नाम पर वसूले 400 रुपए नकद, रसीद मांगने पर दी धमकी, बोला अधि... ​लापरवाही की आग में अनदेखी का धुंआ....रतलाम डीआरएम ऑफिस परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; बिजली ... खुशियों के बीच सफर बना परिवार: ट्रेन स्टाफ के साथ टीटीई ने बांटी दीप पर्व की खुशियां" हादसा टला: ढोढर स्टेशन पर डेमू ट्रेन का पहिया जाम, बोगी काटकर ट्रेन को रतलाम रवाना किया फोरलेन चौड़ीकरण: फ्रीगंज रोड व्यापारी एवं रहवासी का विरोध, दुकानों और मकानों पर पोस्टर लगाकर दर्ज करा... धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद

पैनल रोकना पड़ा भारी: सीसीटीएस पदोन्नति धांधली पर विजिलेंस का कड़ा रुख, दोषी डीलिंग क्लर्क पर कार्रवाई और तबादले के निर्देश

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल अंतर्गत कमर्शियल विभाग में सीसीटीएस (कमर्शियल क्लर्क कम टिकट सुपरवाइजर) पदोन्नति प्रक्रिया में हुई भारी धांधली और अनियमितताओं पर मुंबई विजिलेंस ने सख्त रूख़ अपनाया है। चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की पुष्टि होने के बाद मुंबई मुख्यालय की विजिलेंस टीम ने कार्मिक विभाग को पत्र जारी किया। इसमें गोपनीय विभाग के डीलिंग क्लर्क अशोक तंवर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई (चार्जशीट) सुनिश्चित करने और उन्हें तत्काल प्रभाव से वहां से हटाने के निर्देश दिए हैं।

​दीपावली से ठीक पहले मुंबई मुख्यालय से जारी इस पत्र में स्पष्ट किया गया है कि गोपनीय विभाग में प्रशासनिक गतिविधियों की संवेदनशीलता रहती है। इसे देखते हुए किसी भी ट्रेड यूनियन से जुड़े कर्मचारी की पदस्थापना नियमों के विरुद्ध है। संबंधित क्लर्क के ट्रेड यूनियन से जुड़े होने के बावजूद उन्हें गोपनीय विभाग में पदस्थ रखा गया था।

​पैनल निरस्त होने के डर से आनन-फानन में ट्रेनिंग पर भेजा:- मई 2026 में परीक्षा और जुलाई में परिणाम जारी होने के बाद मिली शिकायतों के आधार पर विजिलेंस टीम ने रतलाम पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की थी। कुछ महत्वपूर्ण फाइलें जब्त कर अपने साथ मुंबई ले गई थी। मामला मीडिया में उजागर होने और अंतिम पैनल निरस्त होने के भय से कमर्शियल विभाग ने आनन-फानन में चयनित कर्मचारियों को रिलीव कर पोस्टिंग के लिए उदयपुर ट्रेनिंग पर भेज दिया। हालांकि, विजिलेंस के ताजा पत्र के बाद अब जहां दोषी क्लर्क पर कार्रवाई की गाज गिरनी तय है। वहीं पूरे फाइनल पैनल पर भी निरस्ती की तलवार लटकती दिखाई दे रही है।विजिलेंस के इस कड़े रुख के बाद रतलाम रेल मंडल के महकमे में हड़कंप मच गया है। अब सभी की निगाहें रेल प्रशासन की आगामी कार्रवाई और विवादित पैनल के भविष्य पर टिकी हैं।

​मुख्य विवाद: 85 स्वीकृत पदों और 77 सफल अभ्यर्थियों के बावजूद 69 का ही चयन क्यों?

इस पूरी प्रक्रिया में कर्मचारियों और अभ्यर्थियों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं:

– पात्र अभ्यर्थियों को बाहर किया: मंडल में कुल 85 पद स्वीकृत थे और लिखित परीक्षा में 77 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। इसके बावजूद अंतिम पैनल में केवल 69 उम्मीदवारों को ही जगह दी गई। शेष पात्र अभ्यर्थियों को बिना किसी ठोस कारण के प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

– वरिष्ठता की अनदेखी और अनुचित लाभ: आरोप है कि लिखित परीक्षा पास करने वाले कई वरिष्ठ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाकर उनसे जूनियर कर्मचारियों को अंतिम सूची में शामिल किया गया। साथ ही डीआरएम ऑफिस के कमर्शियल सेक्शन में पदस्थ कर्मचारियों को सीधा फायदा पहुंचाया गया।

– पारदर्शिता का अभाव: अंतिम सूची जारी होने के बावजूद उम्मीदवारों के प्राप्त अंक सार्वजनिक नहीं किए गए। इसके अलावा, परीक्षा संपन्न होने के बाद करीब ढाई महीने तक परिणाम को बेवजह दबाकर रखा गया, जिससे जोड़-तोड़ की आशंका और गहरी हो गई।

​कब क्या हुआ: चयन प्रक्रिया का घटनाक्रम

– ​02 मार्च 2026: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय द्वारा पत्र संख्या ET/1025/CCCTS/E-File687590 जारी कर 4200 ग्रेड पे के पदों पर पदोन्नति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए।

– ​10 मई 2026: निर्धारित पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

– ​03 जुलाई 2026: पत्र संख्या ET/1025/ccts/E-office-687590 के तहत परिणाम घोषित हुआ, जिसमें 77 अभ्यर्थी सफल रहे।

– ​अंतिम पैनल: स्वीकृत पदों और सफल अभ्यर्थियों की संख्या के मुकाबले कटौती करते हुए केवल 69 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई, जिसके बाद विवाद गहरा गया।

ये पैनल भी अटकाए व लटकाए:- रेल मंडल में केवल सीसीसीटीएस की परीक्षा का पैनल ही नही लटकाया। बल्कि और भी विभागों के कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया लंबे समय से अधिकारियों की लेटलतीफी और प्रशासनिक सुस्ती की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। मंडल के विभिन्न विभागों में पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षाएं हुए काफी समय बीत चुका है। लेकिन कई महत्वपूर्ण पदों के फाइनल पैनल और परीक्षा परिणाम आज तक जारी नहीं किए गए हैं। परिणाम घोषित न होने से कर्मचारियों में गहरा आक्रोश और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

​- ​थर्मल वेल्डर:- इस श्रेणी के लिए परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद इसका फाइनल पैनल अब तक पेंडिंग (लंबित) रखा गया है,)। जिससे पात्र कर्मचारियों में निराशा है।

– ​सीनियर इंस्ट्रक्टर ट्रैफिक:- इस पद के लिए भी परीक्षा के बाद परिणाम या पैनल जारी करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

– शंटिंग मास्टर :- रेलवे संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस पद के लिए भी पदोन्नति का इंतजार लंबा होता जा रहा है।

– ओएस (एलडीसीई -: ऑफिस सुपरिंटेंडेंट (LDCE कोटा) की परीक्षा संपन्न हुए लंबा समय हो चुका है, लेकिन 05 सितंबर 2026 तक भी इसका परिणाम आधिकारिक तौर पर आउट नहीं किया गया है।

-सीटीआई 4600:- सीटीआई 4600 पदोन्नति की पैनल लिस्ट भी लंबित है। हालाकि पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद इसके लिए प्रयासरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.