Logo
ब्रेकिंग
फोरलेन चौड़ीकरण: फ्रीगंज रोड व्यापारी एवं रहवासी का विरोध, दुकानों और मकानों पर पोस्टर लगाकर दर्ज करा... धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज यूनियन की प्रमुख गतिविधि.....40 महिला-पुरुषों के बीच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकार... डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस रतलाम के रावटी में धर्मांतरण का मामला: ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने पर महिला सहित दो व्यक्ति पर एफ... ​'कवच' की सुरक्षा पर लापरवाही का पहरा: नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही केबल, ऐसी चेंबर में बैठकर ... रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे ... धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ...

फोरलेन चौड़ीकरण: फ्रीगंज रोड व्यापारी एवं रहवासी का विरोध, दुकानों और मकानों पर पोस्टर लगाकर दर्ज कराया विरोध

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। फ्रीगंज रोड पर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के व्यापारी एवं रहवासी अब एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। दीपावली के एक दिन पूर्व क्षेत्र के व्यापारियों और रहवासियों ने अपनी-अपनी दुकानों एवं मकानों के बाहर विरोध स्वरूप पोस्टर लगाए।

इन पोस्टरों पर “हम विनाश नहीं, विकास चाहते हैं, हम बेरोजगारी नहीं, रोजगार चाहते हैं” जैसे संदेशों के माध्यम से अपनी पीड़ा और मांगों को सामने रखा गया।

व्यापारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उनकी वर्षों पुरानी दुकानों और आजीविका पर संकट खड़ा हो रहा है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के मकानों एवं फ्लैटों में रहने वाले परिवारों के सामने भी अपने आशियाने खोने और बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। यह विरोध केवल दुकानों को बचाने का नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी, आशियाने और भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास है।

क्षेत्रवासियों का स्पष्ट कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर किसी व्यापारी की रोजी-रोटी न छीनी जाए और किसी परिवार को बेघर न होना पड़े। सड़क चौड़ीकरण की योजना में प्रभावित व्यापारियों एवं रहवासियों के हितों, उचित न्याय और उनके पुनर्वास का ध्यान रखा जाना चाहिए।

सभी का एक ही संदेश है, विकास चाहिए, विनाश नहीं रोजगार चाहिए, बेरोजगारी नहीं; विकास ऐसा हो जिसमें किसी का व्यापार और किसी का घर न उजड़े।

**पीड़ित व्यापारी एवं रहवासी संघ, फ्रीगंज रोड, रतलाम**

Leave A Reply

Your email address will not be published.