Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज यूनियन की प्रमुख गतिविधि.....40 महिला-पुरुषों के बीच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकार... डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस रतलाम के रावटी में धर्मांतरण का मामला: ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने पर महिला सहित दो व्यक्ति पर एफ... ​'कवच' की सुरक्षा पर लापरवाही का पहरा: नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही केबल, ऐसी चेंबर में बैठकर ... रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे ... धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ... रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित

धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह… शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। दीपोत्सव  की शुरुआत धनतेरस के साथ होते ही डी.पी. ज्वेलर्स पर ग्राहकों का उत्साह देखने लायक रहा। विशेष रूप से तैयार किए गए उत्सवी कलेक्शन ने ग्राहकों को आकर्षित किया, जिसमें डायमंड ज्वेलरी, गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी, हेवी सेट, पेंडेंट्स, सोने एवं चांदी के सिक्के तथा चांदी के बर्तन प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त गोल्ड एंटिक और जड़ाऊ ज्वेलरी की भी इस अवसर पर विशेष मांग देखने को मिली।

श्री अनिल कटारिया ने बताया कि डी.पी. ज्वेलर्स ने इस फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों के लिए HUID एवं BIS हॉलमार्क गोल्ड, सर्टिफाइड डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की 50,000 से अधिक डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई है। साथ ही आगामी वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए नायाब आभूषणों का कलेक्शन भी प्रस्तुत किया गया है। ग्राहकों में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से डी.पी. ज्वेलर्स प्रत्येक खरीदारी के दौरान कीमतों की संपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहा है। आभूषणों में प्रयुक्त कुंदन, मोती, स्टोन एवं सोने का भाव अलग-अलग स्पष्ट रूप से बिल में प्रदर्शित किया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को उचित मूल्य का भरोसा मिलता है। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्रांड द्वारा कस्टमर-फ्रेंडली बाय बैक पॉलिसी, स्वर्ण समृद्धि स्कीम तथा डायमंड ज्वेलरी के लिए डैज़लिंग डायमंड स्कीम भी संचालित की जा रही हैं।

संतोष कटारिया ने इस मौके पर कहा कि पिछले 86 वर्षों में अपनी शुद्धता की परम्परा को निभाते हुए डी. पी. ज्वेलर्स ने 35 लाख से अधिक परिवारों का दिल जीता है। इसलिए ग्राहक आभूषणों की खरीदी के लिए डी. पी. ज्वेलर्स को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। त्यौहार हो या परिवार में कोई भी विशेष प्रसंग खरीदी की पहली पसंद सिर्फ डी.पी. ज्वेलर्स ही है। ऐसे में ग्राहकों के विश्वास को हमेशा बनाए रखने के लिए यहां उनकी सुविधा का पूरी तरह से ध्यान रखा जाता है। विशेषकर आभूषणों की शुद्धता और कीमतों में पारदर्शिता का। विश्वास की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अनुभवी शैली और आधुनिक विचारों के साथ आज डी. पी. ज्वेलर्स मध्य प्रदेश,राजस्थान, गुजरात में 13  शहर रतलाम, इंदौर, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा ,अजमेर, धार, दाहोद, जबलपुर शहर के ग्राहकों में सबसे चर्चित ब्रांड है.

डी.पी. ज्वेलर्स पर ग्राहकों से मिले फीडबैक व पसंद को ध्यान में रखकर आभूषणों का कलेक्शन रखा जाता है। उनके बजट के अनुसार उन्हें कलेक्शन पूरी जानकारी के साथ दिखाया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.