भाजपा मनाएंगी जनजातीय गौरव दिवस….कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा- देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय बेटी का होना गौरव की बात
न्यूज़ जंक्शन
रतलाम। भाजपा ने जनजातीय समाज को सम्मान देने जनजातीय गौरव दिवस मनाने के कार्यक्रम तय किए है। इसे लेकर गुरुवार को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा क्रांतिकारी ही नहीं बल्कि एक महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने मात्र 25 साल की उम्र में जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान कर दिया।
भाजपा ने जनजातीय समाज को सम्मान देने का अपना संकल्प पूरा करके दिखाया है। है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर जनजातीय समाज की बेटी महामहिम द्रौपदी मुर्मू का आसीन होना समाज के सशक्तिकरण और भागीदारी का ऐतिहासिक उदाहरण है।
काश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 2021 से 15 नवंबर मिलकर पूरे प्रदेश में विभिन्न को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की है। इसी कड़ी में की से 18 नवंबर तक संगठन, प्रदेश सरकार और जनजातीय समाज कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय नायकों के शौर्य और जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर अजजा और बलिदान को मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष गोविंद डामर, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना और नीरज बरमेचा मंचासीन रहे।
पूरे सप्ताह चलेंगे प्रमुख कार्यक्रम एवं संपर्क अभियान:- कार्यक्रम में 18 व 20 नवंबर को जनजातीय विकासखंडों के 14 नवंबर को जनजातीय प्रतिभाओं और देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान व दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम होंगे। 16 व 17 नवंबर को जनजातीय छात्रावासों में युवाओं के साथ सीधा संवाद चयनित ग्रामों में जनजातीय गौरव चौपाल लगेगा।
कांग्रेस ने जनजातीय नायकों की उपेक्षा की:- कैबिनेट मंत्री काश्यप ने आगे कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया। लेकिन टंट्या मामा, रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह, भीमा नायक, रानी कमलापति और राजा भभूत सिंह जैसे महान जननायकों को वह सम्मान और पहचान नहीं दी, जिसके वे अधिकारी थे। इसके विपरीत, भाजपा सरकार ने इनके नाम पर कई विकास’ और जनकल्याणकारी कार्य किए हैं
