Logo
ब्रेकिंग
CMI नियुक्तियों और परीक्षा पर उठी उंगलियां, कटघरे में विभाग और विजिलेंस भी....कार्मिक विभाग से शुरू ... 56 भोग से सजेगा राम दरबार....श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल द्वारा आंवला नवमी पर अन्नकूट महोत... 36 घंटे की आस्था, नतमस्तक हुए कठिन तप के कष्ट: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन स्थापना विभाग में बाबू राज और मनमर्जी के आलम....पदोन्नति अटकने से रेलकर्मियों को आर्थिक और वरिष्ठता ... रतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव टीटीई की मनमानी पर विजिलेंस का शिकंजा: कोटा में मुंबई के तीन टीटीई धराए, इधर रतलाम मंडल में वसूली के... भगवान परशुराम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव.... विप्र समाज की अभूतपूर्व सहभागिता ने प्रस्तुत की एकता और ... कैमरें के फ्लैश में चमकी प्रतिभाएं....विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, कैबिनेट मंत्र... भाजयुमो जिला मंत्री ऋषभ दुबे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर दी दीपावली व नूतन वर्ष की शु... दीपावली की मिठाई काम आई, ड्राइफ्रूट्स के मगज के लड्डू बना लेंगे, ...इंजिन वाले ऑफिस में खूब हुई 'बधा...

56 भोग से सजेगा राम दरबार….श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल द्वारा आंवला नवमी पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल, रतलाम के तत्वावधान में 18 नवंबर 2026 (आंवला नवमी, बुधवार) को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्रीराम मंदिर, रामगढ़, रतलाम (म.प्र.) में संपन्न होगा। इसमें विभिन्न आयोजनों के साथ शाम 5 बजे पंडित गोपाल शर्मा द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद शाम 7 बजे महाआरती तथा समाजजनों का सामूहिक सहभोज होगा।

मंडल के अध्यक्ष पं. सीए अर्पित शर्मा, उपाध्यक्ष पं. स्नेहिल उपाध्याय ने सभी सम्माननीय समाजजनों को दीपावली व नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इस गरिमामय आयोजन में सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। साथ ही, विगत वर्ष हुए अन्नकूट महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए समाजजनों के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया है।

​मंडल की प्रमुख पदाधिकारी टीम:- इस आयोजन में मंडल के अध्यक्ष पं. सीए अर्पित शर्मा, उपाध्यक्ष पं. स्नेहिल उपाध्याय, सचिव पं. पियूष व्यास और कोषाध्यक्ष पं. सचिन पौराणिक सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हैं। आयोजन को समस्त गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, रतलाम का मार्गदर्शन प्राप्त है।

कार्यक्रम का विवरण

– ​प्रभु भक्ति: दोपहर 05:00 बजे से (पंडित श्री गोपाल जी शर्मा भजन मंडली द्वारा)।

– ​महाआरती: सायं 07:00 बजे।

– ​सहभोज: महाआरती के पश्चात मां अन्नपूर्णा की कृपा से सहभोज का आयोजन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.