Logo
ब्रेकिंग
वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे... इसलिए सीबीआई एक्शन की अफवाह फैली?....रेलवे के पावर विभाग में तैनाती और कार्यदिवसों का झोल, 5 दिन काम... डॉ. अनामिका अवस्थी को रेलवे अस्पताल की बागडोर....मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया ​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल... ‘पटरियां लोहे की हैं तो इरादे भी फौलादी हों’, तनाव प्रबंधन व्याख्यान में बोले डॉ. चांदनीवाला यह कार्रवाई भी खूब रही....रेलवे में तबादलों और सीएमआई चयन पर उठे सवाल, अब गोपनीय विभाग से दूसरा स्था... CMI नियुक्तियों और परीक्षा पर उठी उंगलियां, कटघरे में विभाग और विजिलेंस भी....कार्मिक विभाग से शुरू ... 56 भोग से सजेगा राम दरबार....श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल द्वारा आंवला नवमी पर अन्नकूट महोत...

वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। रेलवे के वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे इंदौर स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में उनका गहन उपचार जारी था। उनके निधन की खबर मिलते ही रेलवे कर्मचारियों, यूनियन पदाधिकारियों और सामाजिक-राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। शवयात्रा सोमवार दोपहर 2.30 बजे राजबाग़ कॉलोनी स्थित निवास से निकलकर जवाहर नगर मुक्तिधाम पहुंचेगी। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

​राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले स्व. दीपक भारद्वाज  रेलवे की ट्रेड यूनियन राजनीति में एक अग्रणी और धुरंधर नेता के रूप में जाने जाते थे। रेलवे के लेखा (अकाउंट्स) विभाग में अपनी सेवाएं देते हुए रिटायरमेंट तक उन्होंने कर्मचारी हितों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

​वे वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ (WRMS) तथा वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (WREU) दोनों ही प्रमुख संगठनों में अहम पदों पर रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने रेल कर्मचारियों के सेवा संबंधी कार्यों, समस्याओं और अधिकारों को बखूबी पूरा करवाया, जिसके चलते वे कर्मचारियों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन को रेलवे ट्रेड यूनियन जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.