न्यूज़ जंक्शन
रतलाम। भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल एवं उत्कृष्ट विद्यालय वाईस प्रिंसिपल रमेश चंद्र पांचाल की माताजी मोतिया बाई पांचाल (स्व. मांगीलाल जी पांचाल, पटवारी साहब मोरदा वाले) का बुधवार 21 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। मोतिया बाई कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। निजी हास्पिटल में उपचार के दौरान इन्होंने आखरी सांस ली। वे अपने पीछे दो बेटे तथा बेटियों सहित पोते-नातियों से जुड़ा भरापूरा परिवार छोड़ कर गई है। इनके निधन पांचाल परिवार सहित धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
दिवंगत मोतिया बाई की अंतिम यात्रा 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे उनके निवास नयागांव मेन रोड निवास स्थान ‘शिव नगर’ (राठी कोल डीपो के सामने)से निकलेगी। अंतिम संस्कार जवाहर नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
