न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे की संगठनात्मक राजनीति में कई दिनों बाद एक बाद बदलाव आया। डीजल शेड में कार्यरत एक दर्जन से अधिक कर्मचारी वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन छोड़कर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में शामिल हुए। सदस्यता लेने पर इनका स्वागत किया गया।
मजदूर संघ प्रवक्ता गौरव दुबे ने इसकी जानकारी दी। बताया कि वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय में मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरि के नेतृत्व में डीजल शेड, रतलाम में कार्यरत कई रेल कर्मचारियों ने मजदूर संघ की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। यूनियन छोड़कर आए ओ.पी. मीणा, हंसराज मीणा, रामकेश मीणा, राकेश मीणा, ऋषिकेश मीणा सहित अनेक कर्मचारियों ने मजदूर संघ के प्रति अपना विश्वास जताया।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर को सीएसबीएफ मेंबर बनने पर सभी संघ पदाधिकारियों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया ।

इसके पूर्व मक्सी-पीरउमरोद हादसे में रतलाम रेल मंडल के दो ट्रैकमैन साथी भगवान सिंह बिलमा एवं दिलीप जयसवाल के दुखद निधन होने पर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी के साथ ही मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं सीडब्लूसी सदस्य शेख जमील ने रविवार को पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही ।
इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे एवं नरेंद्र सिंह सोलंकी, डीजल शेड शाखा सचिव गौरव ठाकुर, संजय कुमार, आशाराम मीणा, बापी चौधरी, शाखा अध्यक्ष आशाराम मीणा, मनोज खरे, सुमित गर्ग, लालाराम मीणा, नवनीत कुशवाह सहित अन्य मौजूद रहे ।
