प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में होगा मुकाबला
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। उभरती खिलाड़ी प्राचेती गेरा ने बैडमिंटन के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्जैन में 25 एवं 26 सितंबर 2026 को आयोजित डिवीजन स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कल एवं आज किया गया। जिसमें उनके प्रदर्शन के आधार पर आगामी वेस्ट जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन की जानकारी दी गई।
वेस्ट जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को गुजरात के आनंद में किया जाएगा। प्राचेती गेरा वर्तमान में विधि महाविद्यालय की छात्रा हैं और डीआरएम ऑफिस बैडमिंटन क्लब में कोच सुमित कटियार के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर रतलाम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव हरीश चंदवानी सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्राचेती गेरा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी वेस्ट जोन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
