Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल

रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन…. रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल अध्यक्ष और प्रशांत पांडे महामंत्री

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद (PRKP) का 24वाँ जोनल कार्यकर्ता अधिवेशन एवं कर्मचारी संवाद 25 अक्टूबर 2026 को रतलाम रेलवे कॉलोनी स्थित सांस्कृतिक सभागृह में सफलतापूर्वक हुआ। अधिवेशन में पश्चिम रेलवे के छह मंडलों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं रेलवे कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में कर्मचारी हितों, संगठनात्मक मजबूती तथा रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंदसौर के सांसद एवं रेलवे संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सभापति सुधीर गुप्ता तथा मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ (BMS) के उपाध्यक्ष एवं रेल प्रभारी श्री अशोक शुक्ला ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, BMS के श्री मंगेश देशपांडे तथा भारतीय मजदूर संघ (BMS) एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा, प्रभारी श्री त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष तथा विभिन्न रेलवे कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर्स यूनियन (AIRTU) के रतलाम मंडल मंत्री श्री राजेश यादव एवं अजय मौर्य, रतलाम OBC एसोसिएशन के मंडल मंत्री श्री अजय तथा ST स्ट्रगल कमेटी, पश्चिम रेलवे के जनरल अध्यक्ष हरिनारायण मीणा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कर्मचारी हितों, आठवें वेतन आयोग एवं विभागीय समस्याओं पर चर्चा:- अधिवेशन में पश्चिम रेलवे के छह मंडलों से आए प्रतिनिधियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा, रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, जायज मांगों को प्रशासन के समक्ष उठाने तथा संगठनात्मक एकता को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में आठवें वेतन आयोग से जुड़े विषयों तथा रेलवे के विभिन्न विभागों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण और उनकी जायज मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास, प्रभावी संवाद और विभिन्न मंडलों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाने तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।

जनरल बॉडी भंग, नई जोनल कार्यकारिणी का गठन:– अधिवेशन के द्वितीय सत्र में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद की पुरानी जनरल बॉडी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसमें मुंबई मंडल के शैलेष म्हात्रे को जोनल अध्यक्ष, प्रशांत पांडे को जनरल महामंत्री तथा रतलाम मंडल के जोगेंद्र सिंह राठौड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी के गठन को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों में कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

कर्मचारी एकता एवं संगठन की मजबूती का संकल्प :– 24वाँ जोनल अधिवेशन कर्मचारी एकता, संगठन के प्रति समर्पण और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और कर्मचारी साथियों के योगदान की सराहना की गई।

पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद की ओर से सभी अतिथियों, BMS एवं BRMS के पदाधिकारियों, विभिन्न रेलवे कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा पश्चिम रेलवे के छह मंडलों से आए सभी कर्मचारी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

समाचार की जानकारी परिषद के सहायक मंडल मंत्री एवं मीडिया प्रभारीधीरज प्रजापति ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.