Logo
ब्रेकिंग
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...

निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास….डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्टेशन पर रेलकर्मियों के लिए निःशुल्क पार्किंग की जाएं

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद (PRKP) द्वारा रतलाम डिवीज़न में मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार को बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाने तथा रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों के लिए निःशुल्क पार्किंग इंतजाम करने के लिए मांग की गई। इसके लिए पदाधिकारी डीआरएम ने मिले तथा उन्हें समस्या से अवगत करवाया।

मीडिया प्रवक्ता धीरज प्रजापति ने बताया कि भारतीय रेल मजदूर संघ द्वारा बोनस को लेकर पूरे सप्ताह विरोध जताया गया है। गुरुवार को सभी मंडलों में एक साथ रेलमंत्री के नाम डीआरएम को ज्ञापन सौंपे गए। मांग की है कि सीलिंग लिमिट बोनस अमेंडमेंट एक्ट 2015 के अनुसार बोनस सीलिंग लिमिट 7000की जगह 18000 मानते हुए अंतर सहित बोनस का भुगतान किया जाए। इसे लेकर जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा के नेतृत्व में डीआरएम को मेमोरंडम दिया गया। साथ ही मांग की गई कि वर्तमान में चल रही रेलवे कर्मचारी की पार्किंग की व्यवस्था प्लेटफार्म नबर 4 और प्लेटफार्म नंबर 7 पर निशुल्क की जाए। मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने आश्वस्त किया कि इस विषय पर सीनियर डीईएन और सीनियर डीसीएम से चर्चा करके जल्द समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा, महामंत्री प्रशांत पांडे, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, डीआरयूसीसी सदस्य अनिल उपाध्याय, सहायक मंडल मंत्री एवं मीडिया प्रभारी धीरज कुमार प्रजापति, संजय राठौर, मनोज सोनी, इंजिनियर शाखा अध्यक्ष अतरसिंह मीणा तथा धर्मेंद्र सैनी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.