Logo
ब्रेकिंग
रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ...

रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट….पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही चेन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्टेशन परिसर में नो पार्किंग के नाम पर आम यात्रियों के साथ अब रेलवे कर्मचारी भी परेशान होने लगे है। कार्रवाई के नाम पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा प्लेटफॉर्म नंबर 4 सहित 7 के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े किए जा रहे दो पहिया वाहनों के पहियों को चेन से बांध दिया जा रहा है। लेकिन इस कार्रवाई की चपेट में अधिकांश रेलकर्मी वाहन चालक ही आने से आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। यह इसलिए कि प्लेटफॉर्म नंबर 4 की ओर कर्मचारियों के लिए सुनियोजित पार्किंग भी नहीं है। जबकि ठेके के पार्किंग में शुल्क भुगतान करना ओढ़ रहा है। मामले में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद आगे आई है।
बता दें कि जन विश्वास (संशोधन उपबंध) अधिनियम, 2026 के तहत जुर्माने और दंड को कड़ा कर राशि और भी बढ़ा दी गई है। इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
दरअसल स्टेशन पर कई दिनों से अनधिकृत और नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने एक अभियान चला दिया है। इस कार्रवाई के तहत पार्किंग और उसके आसपास खड़े किए जा रहे दर्जनों वाहनों के पहियों पर लोहे की चेन डालकर उन्हें लॉक किया जा रहा है। जुर्माने का तौर पर 500 से लेकर 2000 रुपए वसूले  जा रहे हैं। जुर्माना राशि जमा भी पोस्ट पर भरवाई जाने से ये अलग परेशानी साबित हो रही है।

परिषद की मांग कर्मचारियों के लिए तय पार्किंग हों:- इधर, रेलवे कर्मचारियों के लिए पर्याप्त पार्किंग एरिया नहीं होने से आरपीएफ की इस कार्रवाई को गलत बताया जा रहा है। मामले में रनिंग कर्मचारियों ने पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल महामंत्री शिवलहरी शर्मा, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पराशर तथा डीआरयूसीसी मेंबर अनिल उपाध्याय से संपर्क किया। पदाधिकारियों ने कहा कि रेलवे स्टेशन सहित रनिंग ड्यूटी के लिए 3 हजार कर्मचारी रेलवे स्टेशन आते-जाते है। लेकिन इनके लिए स्टेशन के दोनों छोर पर पार्किंग व्यवस्था अपर्याप्त है। प्लेटफॉर्म नंबर 7 की ओर जो स्थान पार्किंग के लिए तय किया था। वहां भी प्रशासन द्वारा बिल्डिंग बना दी गई। पार्किंग के लिए अपर्याप्त स्थान व सुरक्षा के अभाव में आए दिन रेलकर्मियों के वाहनों की चोरी हो रही है। यदि पार्किंग के बाहर वाहन खड़े कर रहे तो आरपीएफ द्वारा की जा रही कार्रवाई बेहद गलत है। मामले में डीआरएम से चर्चा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.