Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- कार्रवाई की जाएं

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्रियों द्वारा टिकिट चेकिंग स्टाफ के साथ मारपीट का मामला अभी थमा नही है। मंगलवार को वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने डीआरएम अश्वनी कुमार तथा सीनियर डीसीएम हिना केवलरामानी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

रतलाम मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के के साथ पदाधिकारी सीनियर डीसीएम तथा डीआरएम से मिले। कहा कि ट्रेन चैकिंग ड्यूटी के दौरान टीटीई स्टाफ बसंत कुमार, अमित घनकस, अंकित कुमार और इनसे पूर्व हुई घटना में यात्रियों द्वारा मारपीट की गई। आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ द्वारा टिकट चैकिंग स्टाफ को उचित सहयोग और रेल कार्य में बाधा पहुंचने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई नही की गई।

अधिकारियों ने टिकट चैकिंग ब्रांच को पूरा हरसंभव सहयोग करने का कहा। टिकट चैकिंग स्टाफ को चैकिंग कार्य के दौरान अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता पूर्वक ध्यान रखते कार्य करने और दोषियों को उचित दंडात्मक कार्यवाही हेतु सहयोग करने का कहा।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष/डिप्टी सीटीआई महेन्द्र सिंह गौतम, इलेक्ट्रिक ब्रांच सचिव अमित चौहान और टिकट चैकिंग ब्रांच से सीटीआई प्रमोद व्यास, रमेश गुर्जर, मनीष वर्मा और अन्य साथी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.