Logo
ब्रेकिंग
​फ़ास्ट ट्रैक एक्शन.... विजिलेंस की सख्ती और खबर का असर: सीसीटीएस पदोन्नति मामले में गोपनीय विभाग के ... पैनल रोकना पड़ा भारी: सीसीटीएस पदोन्नति धांधली पर विजिलेंस का कड़ा रुख, दोषी डीलिंग क्लर्क पर कार्रव... भाजपा मनाएंगी जनजातीय गौरव दिवस....कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा- देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय बेटी ... सीसीटीएस पदोन्नति प्रक्रिया में बढ़ा विवाद..... गोपनीय विभाग के डीलिंग क्लर्क पर विजिलेंस जांच शुरू; ... टीटीई का वसूलीनामा...  AC में अपग्रेड के नाम पर वसूले 400 रुपए नकद, रसीद मांगने पर दी धमकी, बोला अधि... ​लापरवाही की आग में अनदेखी का धुंआ....रतलाम डीआरएम ऑफिस परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; बिजली ... खुशियों के बीच सफर बना परिवार: ट्रेन स्टाफ के साथ टीटीई ने बांटी दीप पर्व की खुशियां" हादसा टला: ढोढर स्टेशन पर डेमू ट्रेन का पहिया जाम, बोगी काटकर ट्रेन को रतलाम रवाना किया फोरलेन चौड़ीकरण: फ्रीगंज रोड व्यापारी एवं रहवासी का विरोध, दुकानों और मकानों पर पोस्टर लगाकर दर्ज करा... धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद

मोदी जी के जन्मदिन पर भाजयुमो की ‘जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा’: रतलाम के ऋषभ दुबे कर रहे जिले का प्रतिनिधित्व, भोजपुर में विधायक सुरेंद्र पटवा ने किया भव्य स्वागत

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘जल जन एवं सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली जा रही है। यह भव्य यात्रा धर्मनगरी वाराणसी से प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर तथा वडनगर से वाराणसी तक आयोजित की जा रही है। यात्रा में रतलाम जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व युवा मोर्चा के जिला मंत्री ऋषभ दुबे कर रहे हैं।

​इस संकल्प यात्रा का मार्ग में पड़ने वाले प्रत्येक पड़ाव पर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों, सांसदों और विधायकों द्वारा आत्मीय व भव्य स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में भोजपुर पहुँचने पर भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूरी यात्रा का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया।

​वरिष्ठ नेतृत्व रख रहा सुविधाओं का विशेष ध्यान:- रतलाम जिला मंत्री ऋषभ दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या पूरी रैली में सम्मिलित सभी युवा मोर्चा के साथियों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। प्रदेश नेतृत्व यात्रा में शामिल प्रत्येक कार्यकर्ता की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रख रहा है। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

​यह यात्रा जल संरक्षण, जन-सेवा और राष्ट्रीय संकल्पों का संदेश देते हुए निरंतर अपने गंतव्य की ओर अग्रसर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.