Logo
ब्रेकिंग
ऐसी मेहनत रंग लाती है.....रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का स... गणेश पांडाल में 'हनुमान अंश' का शो... रतलाम के लेनार्ड सिटी में गणेशोत्सव पर विशेष आयोजन: पंडाल में... रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB...

गणेश पांडाल में ‘हनुमान अंश’ का शो… रतलाम के लेनार्ड सिटी में गणेशोत्सव पर विशेष आयोजन: पंडाल में कॉलोनीवासियों ने एक साथ देखी प्रेरणादायक मूवी

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। लेनार्ड सिटी में श्री राम सर्कल समिति द्वारा इस वर्ष भी गणेशोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से लगातार कॉलोनी में भगवान गणेश की स्थापना की जा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार, 19 सितंबर को गणेश पांडाल में कॉलोनीवासियों के लिए एक विशेष व अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत गणेश जी के पंडाल में कॉलोनीवासियों को प्रेरणादायक और धार्मिक फिल्म “हनुमान अंश” दिखाई गई।

इस खास स्क्रीन पर मूवी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग पंडाल में एकत्रित हुए। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल और उत्साह से सराबोर नजर आया।

​कॉलोनी रहवासी अनूप उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम सर्कल समिति द्वारा हर साल गणेशोत्सव के 10 दिनों के दौरान तरह-तरह के सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हालांकि, इस बार समिति ने कुछ अलग और समाज को प्रेरित करने वाला अनुभव देने का फैसला किया। जिसके तहत धार्मिक व प्रेरणादायी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन रखा गया।

​कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे और समिति की इस पहल की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.