Logo
ब्रेकिंग
विजिलेंस की रेड: टिकट बुकिंग में NIT के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा? , जांच में कैश शॉर्टेज और आलमारी से... अनंत चतुर्दशी चल समारोह....कला और मलखंभ के अद्भुत करतबों के साथ निकलेगा जवाहर व्यायामशाला के पहलवानो... सीआरबी की फटकार के बाद दुलार....रतलाम स्टेशन को 1 लाख रुपए का इनाम; इंदौर, उज्जैन और नागदा के लिए वि... रेल टिकिट काउंटर पर भ्रष्टाचार की बुकिंग...? NIT के खेल से रेलवे को चपत, रोस्टर और ड्यूटी में भी घो... महानिर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर ने बोली बड़ी बात....'शास्त्र' ज्ञान का प्रतीक, 'शस्त्र' सुरक्षा का माध्... ​अकोदिया स्टेशन पर रेलवे सहकर्मी पर महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता का आरोप, दी धमकी, DRM कार्यालय में... ऐसी मेहनत रंग लाती है.....रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का स... गणेश पांडाल में 'हनुमान अंश' का शो... रतलाम के लेनार्ड सिटी में गणेशोत्सव पर विशेष आयोजन: पंडाल में... रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10...

सीआरबी की फटकार के बाद दुलार….रतलाम स्टेशन को 1 लाख रुपए का इनाम; इंदौर, उज्जैन और नागदा के लिए विशेष निर्देश

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष (सीआरबी) सतीश कुमार और मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा 7 सितंबर 2026 को पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में निरीक्षण किया था। इसकी अब विस्तृत निरीक्षण की समीक्षा रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इस रिपोर्ट में रतलाम मंडल में यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कड़े दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ कई जगह संतोष भी जताया गया है।

आगामी सिंहस्थ मेला-2028 को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट में स्टेशन पुनर्विकास, स्वच्छता मानकों, बुनियादी ढांचे के विस्तार और सुरक्षा से जुड़े कई अहम सुझाव दिए गए हैं।
​बता दें कि निरीक्षण के बाद इंदौर, उज्जैन व नागदा स्टेशन के इंतज़ामों पर असंतोष जताया था। बल्कि बाद में आयोजित ऑनलाइन समीक्षा (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) बैठक में सीआरबी ने डीआरएम अश्वनी कुमार सहित अन्य अधिकारियों को खूब आड़े हाथ लिया था। इसके बाद कमर्शियल व इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उज्जैन और इंदौर स्टेशनों पर डेरा डाला। वहां पहुंचकर सुधार कार्यों की कमान संभाली।
रतलाम स्टेशन के लिए1 लाख का पुरस्कार:- सीआरबी ने निर्देश दिए हैं कि कैटरिंग स्टॉल संचालकों को स्टॉक रजिस्टर बनाए रखने की सख्त सलाह दी जाए। ताकि केवल मानक और सही सामग्री बेची जा सके। किसी भी स्थिति में एक्सपायर्ड सामान न बिके। प्लेटफॉर्म की सफाई को संतोषजनक पाया गया। हालांकि, चौबीसों घंटे उच्च स्तरीय स्वच्छता बनाए रखने के लिए मशीनों द्वारा डीप क्लीनिंग (गहन सफाई) के निर्देश दिए गए हैं। उत्कृष्ट रखरखाव के लिए रतलाम स्टेशन को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

इंदौर, उज्जैन व नागदा के लिए पुनर्विकास में तेजी और सफाई पर जोर:-  इंदौर स्टेशन के बड़े पैमाने पर होने वाले रीडेवलपमेंट (पुनर्विकास) कार्यों की समीक्षा के लिए ओपन लाइन और कंस्ट्रक्शन विभागों (सिग्नल, इंजीनियरिंग, टीआरडी आदि) द्वारा एक संयुक्त सर्वे किया जाएगा। प्लेटफॉर्म का निरीक्षण और यात्रियों का फीडबैक संतोषजनक रहा। लेकिन एफओबी और सीढ़ियों पर जमी धूल को हटाने के लिए डीप क्लीनिंग के तरीके अपनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में ट्रेन संख्या 19308 के आखिरी कोच का पिछला हिस्सा गंदा पाया था। सीआरबी ने सभी ट्रेनों के बाहरी हिस्से और डेमू ट्रेनों की गुणवत्तापूर्ण सफाई व तय मानकों के अनुसार मेंटेनेंस सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं इंदौर यार्ड में मेंटेनेंस को आसान बनाने के लिए पॉइंट्स और क्रॉसिंग्स में अंडर-ड्रिवन व ओवर-ड्रिवन स्क्रू की पहचान के लिए पेंटिंग प्रणाली तय करने का सुझाव भी दिया।

​उज्जैन स्टेशन: ‘पे एंड यूज’ नीति में बदलाव और सिंहस्थ 2028 की तैयारी:-सीआरबी ने स्पष्ट किया कि ‘पे एंड यूज़’ टॉयलेट जन-सुविधा और खुले में शौच रोकने के लिए हैं। इन्हें केवल कमाई का जरिया न माना जाए। आवश्यकता पड़ने पर ठेके की कमाई “जीरो” रखकर भी प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।
हाथों से की जा रही सफाई पर आपत्ति जताते हुए मशीनों और स्पंज/स्क्रबर का नियमित उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
उज्जैन यार्ड के रीमॉडलिंग का काम अक्टूबर 2025 में ही पूरा हो चुका है। जिससे अब सभी 8 प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की आवाजाही आसान हुई है। आगामी सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत पिंगलेश्वर-उज्जैन-नईखेड़ी स्टेशन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के साथ ‘ट्विन सिंगल लाइन’ की संभावना तलाशने को कहा गया है।

नागदा जंक्शन पर जलजमाव, नए निर्माण और एफओबी विस्तार की बात:- नेशनल फ्लैग के पास होने वाले जलजमाव को ठीक करने और नाली की तरफ सही ढलान बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसे ज़ोनल कार्य योजना में शामिल किया गया है  30 सितंबर 2026 लक्ष्य दिया गया है।
कहा गया कि बिड़ला ग्राम की तरफ से आने वाले रास्ते को सही लेन, पार्किंग, सीसी फ्लोरिंग और नालियों के साथ विकसित किया जाएगा। नागदा जंक्शन पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। जिसे फरवरी 2027 तक पूरा कर मार्च 2027 में उद्घाटन करने का लक्ष्य रखा गया है।  प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर पुरानी केबिन बिल्डिंग की जगह बन रहे। इसके लिए IPS/बैटरी रूम के स्थान पर पूरी बिल्डिंग को प्लेटफॉर्म नंबर 1 के अंत में (किमी 695/30 से 695/32) स्थानांतरित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.