Logo
ब्रेकिंग
शिक्षक दिवस पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने किया शिक्षकों का अभिनंदन, 84 शिक्षाविदों का हुआ सम्मान रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

खतम इलेवन का कब्जा बरकरार…. रतलाम चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनेंस सर्कल को हराया में

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 के फाइनल मैच में ख़तम इलेवन ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम ने फाइनेंस सर्कल को हराया।

बता दें कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्वेश्य से 26 मार्च से 11 अप्रैल तक की टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया गया।  रंगारंग आतिशबाजी के बीच हुए सुपर फाइनल मैच में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य, विशेष उपस्थिति पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय संरक्षक महेंद्र कोठारी अशोक पोरवाल उपस्थिति रही।

भव्य सुपर फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि रतलाम चैंपियंस लीग आर सी एल स्व कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में हो रहा है। ये मेरे लिए किसी तीर्थ स्थान पर आने जैसा है। इस प्रकार की प्रतियोगिता से कम उम्र में ही खिलाड़ी देश को मिल रहे , सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर हार जीत का जश्न मनाएं। स्वागत भाषण संरक्षक महेंद्र कोठारी द्वारा दिया गया।
संचालन यतेंद्र भारद्वाज आभार मनीष शर्मा ने किया।
अतिथियों ने परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान किया।

इस तरह रहा मैच:-समिति संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौर ने बताया कि सुपर फाइनल मैच में टॉस जीतकर खतम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 101 रन बनाए।  पूरण व्यास 35, योगेंद्र सिंह 18, राजेंद्र सिंह 14 ने अपना योगदान दिया।
फाइनेंस सर्किल के गेंदबाज गुलशन प्रजापति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके प्रबल गौतम अनिल निनामा विपिंदर ने 1-1 विकेट चटकाए ।
फाइनेंस सर्किल ने पहले ओवर से ही लक्ष्य का तेजी से पीछा किया। शक्ति घोषरे 24, मैच में अनिल निनामा शून्य पर आउट, अक्षय चौधरी 12, विपेंद्र की शानदार बल्लेबाजी 34 रन , गेंदबाज पूरण व्यास ने महत्वपूर्ण 3 विकेट झटके। प्रतियोगिता के सभी मेन ऑफ द मैच स्व श्रीमती श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में उनके सुपुत्र असीम ओझा की ओर से नगद 500 रुपए के साथ प्रदान किए गए। पुरस्कार भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय महापौर प्रहलाद पटेल महेंद्र कोठारी द्वारा प्रदान किया गया।

टीमों को मिले नगदी पुरस्कार व ट्रॉफी:- विजेता टीम को नगद एक लाख इक्यावन हजार रुपए एवं ट्रॉफी, उप विजेता पचहत्तर हज़ार नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई साथ ही लीग के अन्य पुरस्कर में भी नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी प्लेयर ऑफ द मैच पूरण व्यास रहे।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अनिल निनामा, बेस्ट बैटर शक्ति घोषरे, बेस्ट बोलर योगेंद्र सिंह, बेस्ट फील्डर विपेंद्र बेस्ट ग्राउंड्स मेन शब्बीर को दिया गया। नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। कमेंट्री मालवा के प्रसिद्ध कवि चंचल चौहान सिद्धू फेम, योगेंद्र सिंह जादौन, गोविंद मालवीय भीम भाई द्वारा की गई। स्कोरिंग दिग्विजय सिंह, जीशान खान काव्यांश टेलर द्वारा की गई।

ये अतिथि व दर्शक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर महेंद्र कोठारी दिनेश पोरवाल, वैभव जाट देव शंकर पांडे, मनीष शर्मा,संजय शर्मा, दिनेश राठौर, प्रिंस बना, दीपक मइड़ा, गोपाल सोलंकी, अनारसिंह, दिलीप गांधी, मनीष शर्मा, किशोर बिजरावत, रखब चतर, अरुण चौरड़िया, लवकेश जोशी, योगेंद्र जोदोन, अजय मालाकार, दिग्विजय सिंह, कवि चंचल, विजय राठौर, अविनाश शर्मा, गोविंद मालवीय, चेतन पावेचा, चेतन शर्मा , प्रशांत व्यास, सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds