Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

रतलाम आए मंत्री विजयवर्गीय बोले-मुझ पर 38 फर्जी मुकदमें, बंगाल गया तो गिरफ्तार कर लिया जाऊंगा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम आए भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के केबिनेट मन्त्री कैलाश विजय वर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मुझ पर 38 फर्जी मुकदमें दर्ज कर लिए गए है। यदि मैं बंगाल चुनाव प्रचार में गया तो निश्चित ही गिरफ्तार कर लिया जाऊंगा।
आरसीएल टूर्नामेंट के बतौर मुख्य अतिथि आए विजयवर्गीय लालबाग स्थित भाजपा नेता अशोक पोरवाल के निवास पर भी सहभोज के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा से आया हूं तो जिन्दा हूं। उनके खिलाफ फर्जी कई मुकदमों में वारंट निकला हुआ हैं। बंगाल गया तो वहां गिरफ्तार तय है। इसलिए पार्टी ने कहा कोई नया विवाद नहीं चाहिए। इस वजह से मैं बंगाल नहीं जाऊँगा।


इंदौर नगर निगम में हुए वंदे मातरम विवाद पर बोलते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि देश के प्रति सम्मान और निष्ठा हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारत माता का वंदन करने में किसी भी धर्म को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जो कोई भी ऐसा नहीं करते, उनके राष्ट्रप्रेम पर सवाल उठते हैं। प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूजीसी) को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी है। पहले विधेयक लाया जाएगा। इसके बाद इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इर दिशा में तैयारियां जारी है।
विजयवर्गीय रतलाम में स्व कुशभाऊ ठाकरे स्मृति किक्रेट टूर्नामेंट रतलाम चेम्पीयन लीग के अतिथि के रुप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके पहले वे भाजपा नेता अशोक पोरवाल के निवास पर आयोजित कार्यकम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निगम मंडलों और एल्डरमैन की नियुक्ति पार्टी का काम हैं। लेकिन प्रक्रिया चल रही थी। अब सब कुछ बंगाल चुनाव के बाद होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds