Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

ए मेरे वतन के लोगों…ज्योतिबा फुले जयंती पर भाव विभोर हुआ हाल, रिबन कटते ही कार्यालय का शुभारंभ

डीआरएम बोले-ज्योतिबा बालिका शिक्षा के अग्रणी, उस समय पत्नी सावित्री देवी को पढ़ाया।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 वीं जयंती उत्साह से मनाई। साथ ही नवनिर्मित ओबीसी कार्यालय का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया। सुरों और विचारों के महात्मा फुले व सावित्री बाई को याद किया। इस बीच श्रीमती मनवीर सिसोदिया की ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गीत ने उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआरएम अश्वनी कुमार ने कहा कि ज्योतिबा फुले बालिका शिक्षा के अग्रणी रहे है। उस समय पत्नी सावित्री देवी को पढ़ाकर महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया।


सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात द्वि शताब्दी 200वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन की विधिवत शुरुआत की। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार थे। वहीं विशेष अतिथि अक्षय कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक रहे। इस मौके पर राजेश बेन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पीयूष पांडेय वरिष्ठ मंडल इंजीनियर और अमीर यादव वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक रहे। इस दौरान इंदौर से आए पूर्व डीईएन आलोक श्रीवास्तव भी विशेष निमंत्रण पर उपस्थित हुए। बिटिया हर्षिका और वंशिका राठौर में सावित्रीबाई फुले से जुड़ी कविता का पाठ किया।
केश ऑफिस इंचार्ज व सिंगर विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने है ‘प्रीत जहां की रीत सदा’ और श्रीमती सिसोदिया ने ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गीत गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर रघुनाथ महतो ने ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। स्वागत भाषण अजय सिंह मंडल मंत्री ने दिया।

बालिका पड़ती है तो समाज का निर्माण करती है:- मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक कुमार ने कहा कि शिक्षा से ही सफलता हासिल की जा सकती है। यह संगठन उचित आदर्शों को लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाने के लिए लगातार प्रयास करना है। देश को स्वच्छ, स्वस्थ और सुन्दर बनाए रखने का प्रयास करें और अपने बच्चों को विशेष तौर पर लड़कियों को पढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। क्योंकि एक बालिका यदि पढ़ती है तो पूरे परिवार और समाज का निर्माण करती है। आपने कहा कि ज्ञान अथाह है, हमें सदैव विद्या प्राप्त करते रहना चाहिए। क्योंकि विद्या से विनम्रता आती है। और विनम्रता से पात्रता आती है। आपने कहा कि महात्मा फुले के आदर्शों को अपनाते हुए देश को आगे बढ़ाने का निरंतर कार्य करते रहना है। इस अवसर पर अमीर यादव ने आभार प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में ये उपस्थित:- संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सेन मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में चेतन सैनी, मुन्नीलाल राजपूत, रोशन मोर्य, मोहनलाल सैनी, प्रेम सिंह सैनी, संजय राठौर सहित बड़ी संख्या में ओबीसी कर्मचारी और उनके परिवार जनों ने उल्लास पूर्वक भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds