Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

RCL…ख़तम इलेवन व फाइनेंस सर्किल के बीच सुपर फाइनल, केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहेंगे अतिथि

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्वेश्य से रतलाम चैंपियन लीग आरसीएल के चौथा सीजन का फाइनल मैच नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में 11 अप्रैल रात्रि 8 बजे मध्य खेला जाएगा।प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व गृह मंत्री स्पर्धा प्रेरणा स्त्रोत हिम्मत कोठारी की उपस्थिति में मैच होगा।
दूसरे सेमीफाइनल हिंद टाइटंस व फाइनेंस सर्किल के मध्य हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवरों में 111 रनो का लक्ष्य दिया। नीलेश निनामा 33, शक्ति घोषरे 25, अनील निनामा 24 के शानदार बल्लेबाजी रही। हिंद टाइटंस के गेंदबाज हर्षित उपाध्याय 1, अनुज 2 सौरभ ने 2 विकेट लिए। हिंद टाइटंस की सलामी पहले ओवर में विकेट गंवाए। शुभम की शानदार बल्लेबाजी रही व फाइनेंस सर्किल के गेंदबाज ने 2 विकेट लिए।
जिसके जवाब हिंद टाइटंस 94 रनों पर आल आउट हो गई।फाइनेंस सर्किल 12 रनों से विजय रही। मेन ऑफ द मैच फाइनेंस सर्किल के विपिन सिंह जावरा रहे।

सेमीफाइनल के अतिथि:- बीजेपी प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जन जाति मोर्चा एवं पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, रेलवे के सीनियर डीओएम रहे अजय ठाकुर, सुशील अजमेरा, हुसैन दातारवाला, अनिल पांडे ,इरशाद कुरैशी की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।
रतलाम चैंपियन लीग की समिति महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय,विकास कोठारी, गौरव जाट पूर्व रतलाम केसरी, अशोक पोरवाल, यतेन्द्र भारद्वाज, जयेश राठौर, मनीष शर्मा, देवशंकर पांडे, अनिल पांडे, संजय शर्मा, जोस चाको, दिनेश पोरवाल, लोकपाल सिंह सिसोदिया, दिनेश राठौर, राजेश चौहान, सुनील सारस्वत, राहुल जाधव ने खेल प्रेमियों से फाइनल मैच देखे जाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.