Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

शिकंजे में नशे के सौदागर…जावरा शहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ‘भाभी’ चकमा देती थी

-5 व्यक्ति गिरफ्तार, 60 ग्राम एमडी ड्रग्स कुल 06 लाख 50 हजार रुपए का मश्रुका जब्त।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए जावरा पुलिस ने महिला सहित 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो, थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के मागर्दशन में उनि. रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सूचना पर 2 अप्रैल को कार्रवाई की। ईदगाह के सामने आमरोड जावरा से आरोपी शिवा उर्फ शिवनारायण पिता बसन्तीलाल परिहार उम्र 33 साल नि. सोनी कालोनी दलौदा मन्दसौर, नीलु पति शिवा उर्फ शिवनारायण परिहार उम्र 30 साल नि सोनी कालोनी दलौदा मन्दसौर, प्यारू मेव पिता नमीनुर मेव उम्र 57 साल निवासी हम्मालपुरा जावरा, आरिफ पिता मोहम्मद रईस खान पठान उम्र 23 साल निवासी अकब बिजली घर जावरा, फरीद उर्फ गोलु माडल पिता मोहम्मद साबीर खान उम्र 22 साल निवासी अकब बिजली घर जावरा को अवैध मादक पदार्थ एमडी 60 ग्राम किमती 6 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया। उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 134/2024 धारा- 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपीयो का पीआर प्राप्त कर आरोपियों से एमडी के स्त्रोत संबंध मे पुछताछ जारी है। एमडी ड्रग्स परिवहन हेतु महिला रहती थी साथ ताकि पुलिस को शक न हो। महिला निलु का परिवार भी एनडीपीएस के मामलो मे मंदसोर जैल मे है बंद। कोडवर्ड मे “भाभी” लिखकर महिला निलु का मोबाईल नम्बर सेव रखते थे।

ये है गिरफ्तार आरोपी

01-नीलु पति शिवा उर्फ शिवनारायण परिहार उम्र 30 साल नि. सोनी कालोनी दलौदा मन्दसौर
02-शिवा उर्फ शिवनारायण पिता बसन्तीलाल परिहार उम्र 33 साल नि सोनी कालोनी दलौदा मन्दसौर
03-प्यारू मेव पिता नमीनुर मेव उम्र 57 साल निवासी हम्मालपुरा जावरा,
04-फरीद उर्फ गोलु माडल पिता मोहम्मद साबीर खान उम्र 22 साल निवासी अकब बिजली घर जावरा
05-आरिफ पिता मोहम्मद रईस खान पठान उम्र 23 साल निवासी अकब बिजली घर जावरा

जप्त मश्रुका- अवैध मादक पदार्थ एमडी 60 ग्राम मय एक पल्सर मोटरसायकल कुल किमती 06 लाख 50 हजार रुपये

इनकी सराहनीय भूमिका

निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि.रघुवीर जोशी, प्रआर गोपाल परिहार, आरक्षक अंतिम चौधरी, आरक्षक राधेश्याम चौहान, आरक्षक राजेश पवार, आरक्षक यशवंत जाट, आरक्षक जीवन विश्वकर्मा, आरक्षक ललीत जगावत, आरक्षक रामप्रसाद मीणा, महिला आरक्षक अंजना सायबर सेल प्रआर मनमोहन शर्मा व विपुल भावसार रतलाम की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.