Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

24वां खेल चेतना मेला : महापौर प्रहलाद पटेल और कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के हाथों खिलाड़ी हुए पुरूस्कृत

-आयोजन के तीसरे दिन अधिकांश खेल स्पर्धाओं के हुए फाइनल मुकाबले।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। 24वें खेल चेतना मेला के तीसरे दिन खेल मैदान खिलाड़ियों से पटे नजर आए। सुबह से शाम तक विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हजारों बच्चों ने सहभागिता की। इनमें विजेता टीम एवं खिलाड़ियों के चेहरे अतिथियों के हाथों पुरूस्कृत होकर खिल उठे। संत कंवरराम नगर स्थित क्रीड़ा केन्द्र पर आयोजित स्केटिंग के मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा पुरूस्कृत किया गया जबकि शा.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पर आयोजित एथलेटिक्स के मुकाबलों में विजेता खिलाड़ी एवं टीम को कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार एवं वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी द्वारा पुरूस्कृत किया गया।
खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि बीते तीन दिनों से चल रहे खेलों के इस महाकुंभ में शहर के सभी विद्यालयों के 7000 से अधिक बच्चों द्वारा 18 खेलों में सहभागिता की जा रही है। तीसरे दिन तक शतरंज, खो-खो, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, तैराकी सहित अधिकांश खेलों के निर्णायक मुकाबले संपन्न हुए। खेल चेतना मेला के चौथे एवं अंतिम दिन शुक्रवार को शेष बचे हुए खेलों के निर्णायक मुकाबले भी संपन्न हो जाएंगे। खेल चेतना मेला का समापन समारोह आगामी दिनों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में समारोहपूर्वक होगा।

प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी जीते

खो-खो बालिका जूनियर वर्ग में जैन बालक ने साईं श्री इंटरनेशनल को हराया, जबकि बालक वर्ग में भी जैन बालक ने गुरु तेग बहादुर पब्लिक को हराया। बालक सीनियर वर्ग में जैन बालक ने साईं श्री इंटरनेशनल को हराया वहीं बालिका वर्ग में साईं श्री इंटरनेशनल ने जैन विद्या निकेतन को हराया कर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की।
शतरंज के मुकाबलों में सभी वर्गों में कुल 256 खिलाड़ियों ने सहभागिता की थी। इसमें सीनियर बालिका वर्ग में अभिश्री जोशी, हिमाद्री रामावत एवं जहान्वी जैन क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। जूनियर बालिका वर्ग में देशना पितलिया, वाणी अग्रवाल एवं तनुश्री चौहान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका सब जूनियर में नैवेद्या साहू, समृद्धि यादव एवं दिशा मईड़ा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। मिनी वर्ग में ध्वजा खिलोसिया, दिव्यांशी शर्मा एवं वैदिका सिंह ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। सीनियर बालक वर्ग में गौरव गुप्ता, शिशिर यादव एवं क्षितिज अग्रवाल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में यशवर्धन बघेल, प्रिंस मेहता एवं कबीर मूणत ने जीत दर्ज की। सब जूनियर वर्ग में नमन डफरिया, दक्षराज सिंह, प्रबीर मीणा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पर रहे। मिनी बालक वर्ग में इवान यादव, अयांश छाजेड़ एवं अव्यांक कोठारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।

O

योग के सब जूनियर बालिका वर्ग में मनस्वी राठौर, दिव्यांशी पाल एवं मनस्वी वर्मा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। सब जूनियर बालक वर्ग में सात्विक भार्गव, वेदांश मोयल एवं चेतन्य पाटीदार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।
टेबल टेनिस के एकल मुकाबले में आगम यादव विजेता और अली असगर टोपी उपविजेता रहा। सर्वश्रैष्ठ खिलाड़ी आयुष गुप्ता चुने गए। एकल बालिका वर्ग में आन्या यादव विजेता एवं आयुषी गौड़ उपविजेता रही। सृष्टी मजावदिया सर्वश्रैष्ठ खिलाड़ी चुनी गई। टीम ग्रुप में बालक वर्ग में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल विजेता एवं न्यू तैय्यबीया स्कूल उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल विजेता एवं गुरु तेग बहादुर एकेडमी उपविजेता रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.