Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

एनपीएस गो बैक…नारेबाजी कर आखरी दिन भी जताया विरोध, 400 रेलवे कर्मचारियों ने दिया समर्थन

-ओपीएस को लागू करने के लिए डीआरएम ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। ओपीएस को लागू करने के लिए डीआरएम ऑफिस के बाहर चल रही भूख हड़ताल में गुरुवार आखरी दिन 400 से अधिक कर्मचारियों ने समर्थन दिया। मंच से एनपीएस गो बैक के नारे लगाकर विरोध जताया गया।

ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एवं  एन एफ आई आर एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर ज्वाइंट फ्रन्ट फोर रिस्टोरेशन के संयुक्त निर्णय पर ओल्ड पेंशन स्कीम को पूरी तरह लागू करने के लिए दिनांक 8 जनवरी से आंदोलन जारी रहा।

सुबह 10 बजे यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में भूख हड़ताल की गई। एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन के लागू करने के समर्थन में 400 से अधिक कर्मचारियों ने शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल की। हिंद मजदूर सभा के पूर्व महामंत्री गोविंद लाल शर्मा, मजदूर संघ के सहायक महामंत्री बी के गर्ग, आर सी भट्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष मजदूर संघ एवं पोस्ट डाक एसोसिएशन के अध्यक्ष एस एन जोशी, प्रदीप बारोटिया के अलावा श्रीमती सीमा कौशिक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, यूनियन की सहायक संगठन मंत्री शबाना शेख ने उद्बोधन दिया। इन्होंने क्रमिक भूख हड़ताल को समर्थन दिया एवं आने वाली चुनौतियों के लिए संघर्षशील रहने का आव्हान किया। जोशी ने आश्वस्त किया कि पूरा रिटायर्ड पेंशन संगठन आपके साथ हैं।

इस अवसर पर गौरव संत, योगेश पाल, मनोज खरे, दिनेश छापरी, रोशन खान, पल्लव उपाध्याय, अनीश शेख, अरविंद शर्मा, नवदीप भारद्वाज, पंकज पवार, कपिल गुर्जर, सुनील डागर, महेंद्र सिंह गौतम, मुकेश शुक्ला, दीपक भारद्वाज, प्रमोद व्यास, मनीष जोशी, रोहित देशबन्धु, श्रीमती रंजीता वैष्णव, कान्ता तिवारी, श्रीमती मधुला सिंह, संध्या यादव के अलावा अन्य कर्मचारियों ने भी संबोधित किया।

अब ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं ने एफ आई आर के अगले आदेश का इंतजार है। हड़ताल में इन्दौर, सुजालर, उज्जैन, नागदा, डी ए डी एन, दाहोद के अलावा रतलाम की विभिन्न  शाखा से कर्मचारी सम्मिलित हुए।जानकारी वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के गौरव दुबे एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds