Logo
ब्रेकिंग
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि...

टीमों का ऑक्शन कंप्लीट…..14 टीमों के 220 खिलाड़ियों के बीच होंगे 46 मुकाबले

25 मार्च से नेहरू स्टेडियम में आरसीएल टूर्नामेंट के रात्रिकालीन मैच।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। खिलाड़ियों के बीच ट्रेंडिंग टूर्नामेंट रतलाम चैंपियन लीग (RCL) कुशाभाऊ ठाकरे ट्रॉफी में शनिवार को टीमों के ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी हुई।
इवेंट का चौथा सीजन इस साल 25 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
इसमें 14 टीमों के 220 खिलाड़ियों के बीच 46 मुकाबले खेले जाएंगे। नेहरू स्टेडियम में सभी मैच रात्रिकालीन खेले जाएंगे।

दिनभर चली खिलाड़ियों की नीलामी, नई टीमें भी शामिल:- नीलामी में 220 खिलाड़ियों पर टीम मालिकों ने बोली लगाई। यह प्रकिया दिनभर चली। इसमें टूर्नामेंट के संयोजक यतेंद्र भारद्वाज द्वारा संचालन कर बोली को अंतिम रूप दिया। लीग में भाग लेने वाली 14 टीमों ने खिलाड़ियों को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर खरीदा। प्रत्येक टीम को 15 खिलाड़ियों का चयन करना था। इसलिए नीलामी के दौरान टीम मालिकों ने संतुलित टीम बनाने के लिए बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर खिलाड़ियों को ही तवज्जों दी। भारद्वाज ने बताया कि इस बार मैच का लुफ्त उठाने आने वाले दर्शकों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था की जाएगी। महू से स्टैंड मंगाए जाएंगे, जिनमें 1200 से 1500 दर्शक एक साथ बैठकर मैच का आनंद ले सकेंगे।

टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। जबकि उपविजेता टीम को 75 हजार रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मेन ऑफ दी मैच और पूरे टूर्नामेंट में मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
टूर्नामेंट से जुड़ी जानकारी देते क्रिकेट लीग समिति के संरक्षक महेंद्र कोठारी ने बताया कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति और पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से निरंतर प्रतिवर्ष टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह चौथा साल है।

रेलवे की टीम पहली बार शामिल:- टूर्नामेंट में इस बार रेलवे की टीम सहित सैलाना, जावरा और आलोट विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। रतलाम शहर और ग्रामीण क्षेत्र को एक साथ स्थानीय श्रेणी में रखा गया है। आयोजकों के मुताबिक आरसीएल का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है। उम्मीद है कि भविष्य में यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक रतलाम की पहचान प्रदर्शित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.