Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

बैडमिंटन प्रतियोगिता…कड़ी मशक्कत से बालिकाओं ने सर्दी में बहाया पसीना, दिखाई चुस्ती-स्फूर्ति, चैतन्य टेक्नो स्कूल व इलाइट ग्लोबल स्कूल ने बाजी मारी

-चेतना खेल मेला की बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रेलवे की सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चेतन खेल मेला के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर खेलकूद संघ के बैडमिंटन हाल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। चुस्ती-स्फूर्ति के इस खेल में कड़ी मशक्कत के चलते खिलाड़ियों ने सर्दी में भी खूब पसीना बहाया। जूनियर गर्ल्स में चैतन्य टेक्नो स्कूल व सीनियर गर्ल्स में इलाइट ग्लोबल स्कूल ने बाजी मारी। परिचय के दौरान मुख्य अतिथि रेलवे की सीनियर डीपीओ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की 165 गर्ल्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आईआरपीएस रेलवे की सीनियर डीपीओ श्रीमती अरीमा भटनागर एवं खेल चेतना मेला बैडमिंटन सचिव मुकेश जैन द्वारा किया गया। अतिथि का स्वागत रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के सचिव एवं खेल चेतना मेला बैडमिंटन संयोजक हरीश चांदवानी द्वारा किया गया।

बैडमिंटन संघ के सचिव एवं खेल चेतना मेला बैडमिंटन संयोजक चांदवानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स प्रतियोगिता चैतन्य टेक्नो स्कूल एवं गुरु तेग बहादुर अकैडमी के मध्य मैच खेला गया। जिसमें चैतन्य टेक्नो स्कूल की गर्ल्स ने विजय प्राप्त की। सीनियर गर्ल्स प्रतियोगिता इलाइट ग्लोबल स्कूल एवं सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के मध्य मैच खेला गया। जिसमें इलाइट ग्लोबल स्कूल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता की अंपायरिंग अनिल भट्ट ,सुमित कटियार, शुभम, विशु पंवार आदि द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.