Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

विसंगतियों की एमवीआई परीक्षा…प्रश्न पत्र ही उल्टा-पुल्टा, व्यवस्था पर उठे उल्टे सवाल, ले ली कड़ी परीक्षा

-पात्रता सूची में योग्य पाए गए 40 उम्मीदवारों की 23 दिसंबर को थी परीक्षा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग के तहत एमवीआई (संचालन निरीक्षक) पद के लिए हुई परीक्षा के प्रश्न-पत्र में विसंगतियों के चलते अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई। कई त्रुटियां होने से परीक्षा तथा प्रश्न-पत्र तैयार करने वाले जिम्मेदार को लेकर उल्टे प्रश्न खड़े होने लगे है। प्रश्न-पत्र में एक ही सवाल दो बार पूछ लिया गया। इसी तरह निर्धारित समय के एक घंटे बाद परीक्षा आयोजित की गई। मानक नियमों का पालन न करने से अभ्यर्थी सिर पकड़कर परेशान होते रहे।
दरअसल 13 दिसंबर 2024 को रतलाम मंडल पर 79% रैंकर कोटे के तहत एमवीआई के लिए पात्रता सूची जारी की गई। 02 पदों के लिए 40 उम्मीदवार योग्य पाए गए। जिनकी लिखित परीक्षा 23 दिसंबर 2024 को रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल रतलाम में आयोजित की गई। जिसमें पांच उम्मीदवार अनुपस्थित रहे है। परीक्षा में कुल 110 प्रश्न दिए गए थे जिनमें से 100 प्रश्न हल करना अनिवार्य था। यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थी। प्रशासन द्वारा परीक्षा के लिए जो प्रश्न-पत्र तैयार किया गया। उसमें विभिन्न कमियां पाई गई। जिस कारण से अभ्यर्थियों के लिए यह और भी कड़ी परीक्षा साबित हुई। मामले में जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा से संपर्क किया गया। लेकिन फोन रिसीव नहीं किया।

ऐसी रही प्रश्न पत्र में विसंगतियां (अभ्यर्थियों के मुताबिक)

-परीक्षा का समय 9.30 का निर्धारित किया गया था। इसके बजाय परीक्षा देरी से 10.20 पर प्रारंभ हुई। किसी परीक्षा में ऐसा नहीं होता है।

-प्रश्न पत्र के प्रश्न क्रमांक 77 के विकल्प बी एवं सी में एक ही विकल्प को दोहराया गया।

प्रश्न क्रमांक 81 के सभी विकल्प गलत प्रिंट किए गए जिससे बाद में सुधरवाया गया।

-प्रश्न क्रमांक 82 एवं 92 पर अंकित प्रश्न एक ही पाए गए जिसे परीक्षा के अंत तक सही नहीं करवाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.