Logo
ब्रेकिंग
इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

मैदानों पर अंतिम दौर में निर्णायक मुकाबले…धोबी पछाड़ में जीती कुश्ती, मलखंभ में दिखाया कमाल

-खेल चेतना मेल… खिलाड़ियों में खेलों के प्रति अद्भुत उत्साह।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा रजत जयंती वर्ष में आयोजित खेल चेतना मेला में विभिन्न खेल निर्णायक दौर में पहुंच गए हैं। खेल चेतना मेला में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में खेलों के प्रति अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी मैदान पर नज़र आ रहे हैं।

खेल परिणाम – फुटबॉल के मुकाबलों में मॉर्निंग स्टार, हिमालया इंटरनेशनल, सेंट स्टीफेन्स स्कूल ने अपने मुकाबले जीते। इसके पश्चात क्वार्टर फाईनल में सेंट जोसेफ ने मॉर्निंग स्टार को, रेलवे ने द सैफायर को, हिमालया ने सेंट स्टीफेंस को, मॉर्निंग स्टार ने गुरु तेग बहादुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में सेंट जोसेफ, रेलवे स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सांई श्री, केन्द्रीय विद्यालय, सन एन शाईन, रतलाम पब्लिक स्कूल, अग्रवाल स्कूल एवं नाहर ग्लोबल ने अपने मुकाबले जीते। जूनियर बालक वर्ग में साईं श्री इंटरनेशनल, अग्रवाल स्कूल, देहली पब्लिक, नेहरू मिडिल, सरस्वती स्कूल, साईं श्री एकेडमी, विनोबा स्कूल एवं जवाहर स्कूल ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।


कुश्ती के मुकाबलों में 30 किग्रा. वजन समूह में सेंट जोसेफ के प्रतापसिंह प्रथम एवं संत मीरा स्कूल के मोहम्मद अली द्वितीय रहे। 34 किग्रा. समूह में समता इंटरनेशनल के जेम्स जाट विजेता एवं नेहरू मिडिल के हितेश उपविजेता रहे। 38 किग्रा. समूह में सरस्वती स्कूल के आदिल मोहम्मद विजेता व मसीही स्कूल के अम्बर चौहान उपविजेता रहे। 41 किग्रा. समूह में संत मीरा के कृष्णा कल्याणे विजेता व रतलाम पब्लिक स्कूल के राजवीर सिंह उपविजेता रहे। 44 किग्रा. समूह में रतलाम पब्लिक के घनश्याम सेठिया प्रथम व उत्कृष्ट विद्यालय के रोहित गवली द्वितीय रहे। 48 किग्रा. समूह में रतलाम पब्लिक के यशवीर सिंह प्रथम व शा.मा. विद्यालय के सरफराज पटेल द्वितीय रहे। 57 किग्रा. समूह में संत मीरा के निखिल गुर्जर प्रथम व माणक चौक स्कूल के सुभाष कटारा द्वितीय रहे। 62 किग्रा. समूह में पैरामाउंट स्कूल के अमित थम्मार प्रथम व नवीन विनोबा स्कूल के सोहेल कुरैशी द्वितीय रहे। 68 किग्रा. समूह में सेंट स्टीफेंस के गर्वित परिहार प्रथम व पैरामाउंट के कान्हा चौधरी द्वितीय रहे। 68 किग्रा. से अधिक समूह में उर्दू स्कूल के अरमान कुरैशी प्रथम व आदर्श कान्वेंट स्कूल के सोहेल शाह द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग में 45 किग्रा. समूह में सेंट स्टीफेंस की रिधिमा डाबी प्रथम व डिफेन्स एकेडमी की जया मौर्य द्वितीय स्थान पर रही। 50 किग्रा. समूह में सेंट जोसेफ की अवनी दलवी विजेता एवं निहारिका राठौड़ उपविजेता रही। बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में उत्कृष्ट खिलाड़ी सेंट जोसेफ के प्रतापसिंह जाट रहे, अवनी दलवी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.