Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

विरोधियों से आत्मीयता खूब रही चर्चा में …मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व अध्यक्ष का बढ़ाया कद, यादव बोले-‘अरे सेठ भी आया कई’

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खेल चेतना मेला शुभारंभ के रूप में प्रायोजित एक दिवसीय दौरा कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के सम्मान व किसी भी केबिनेट सदस्य के लिए टीम संतुलन जैसा संकेत दे गया। लेकिन इस दौरे ने रतलाम शहर में कुटिल चालें, दगादारी, दांवपेच व अवसरवादी करतूतों के चलते राजनीतिक हाशिए पर धकेले गए दिग्गज, वरिष्ठ व युवा नेताओं के लिए संजीवनी का काम भी किया है। रतलाम आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केबिनेट मंत्री के विरोधियों से आत्मिय मिलन व स्वागत-सत्कार स्वीकार कर उनके बढ़े हुए कद को और भी बढ़ाया है।
शनिवार को जब मुख्यमंत्री का काफिला सैलाना रोड के सिटी फोरलेन से गुजरा तो तमाम स्वागत मंच देखने लायक थे। इसमें भी पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल के मंच पर मौजूद बड़ी संख्या में युवाओं की टीम ने मुख्यमंत्री को आकर्षित किया। उनका जैसे दिल जीत लिया। डॉ. यादव ने रुककर पोरवाल का स्वागत स्वीकारा। बल्कि हाथ पकड़कर खूब आत्मीयता प्रकट की।


दरअसल पूर्व आरडीए अध्यक्ष पोरवाल के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ निकटतम संबंध रहे है। बताया यह गया कि पोरवाल के माध्यम से विजयवर्गीय ने भी रतलाम शहर की दशक की राजनीति के बारे में भाजपा के पूर्व व वर्तमान मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय नेताजी को अवगत करवाया है। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान तो शहर के राजनीतिक हालातों से बख़ूबी वाकिफ थे। ऐसे में पोरवाल द्वारा बढ़चढ़ कर स्वागत तैयारियां व मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दी गई उन्हें तवज्जों जरूर सुखद संभावनाएं निर्मित करती दिखाई दे रही है।

सेठ को स्वागत भेट में दिया सम्मान

इधर, मुख्यमंत्री के हेलीपेड पर आगमन के दौरान पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी भी सौजन्यता प्रकट करने हेलीपेड पर पहुंचे थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी व जिला संगठन टीम से बारी-बारी से मिलते हुए जब मुख्यमंत्री ने कोठारी को हाथ मे हार लिए देखा। तब सम्मान स्वरूप असहजता भरे मालवी लहजे में वे कह उठे। बोले- ‘अरे… सेठ जी, आप भी आए है’ (अरे सेठ भी आया कई)।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds