Logo
ब्रेकिंग
संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह... मंदसौर टावर वेगन डिरेलमेंट का फंसा पेंच....मामले को दबाने में उलझे जिम्मेदारी, व्हील बदलना पड़ रहा भा... नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल...कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्... डाक्टरी जांच पर सवाल....बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले... रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो ... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा...

हेरिटेज ट्रेन चलाने का खेल!….वेबसाइट पर नो रूम व लंबी वेटिंग, ट्रैक पर ट्रेन चल रही पूरी खाली

-कालाकुंड-पातालपानी सेक्शन में मार्च 2024 में काम पूरा करने का फर्म पर दबाव।
-ट्रेन परिचालन से बाधा की आड़ में काम लंबित करने की आशंका


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल में कालाकुंड-पातालपानी सेक्शन में टूरिस्टों को सैर कराने के लिए शनिवार व रविवार को चलाई जा रही हेरिटेज ट्रेन इन दिनों भले ही खाली चल रही है। मगर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकिट बुकिंग करने पर स्क्रीन पर नो रूम व लंबी वेटिंग दर्शाई जा रही है। हालात यह है कि सप्ताह में दोनों दिन यह ट्रेन खाली चल रही है। ट्रेन को निरंतर चलवाने में फर्जीवाड़े की आशंका साफ दिखाई देने लगी है। दरअसल, कालाकुंड-पातालपानी सेक्शन में इन दिनों ठेकेदार फर्म द्वारा स्टेशन डेवलपमेंट सहित अन्य काम किए जा रहे है। बताया जा रहा है कि वहां मार्च 2024 में काम पूरा करने का दबाव है।
पूरी कहानी में खास यह यदि ट्रेन निरंतर चलती रहेगी तो ठेकेदार के काम में व्यवधान आएगा। यदि डेवलपमेंट का काम लेट हुआ तो फर्म द्वारा इसकी यहीं पुख्ता वजह बताई जा सकेगी।
बता दें कि रेल मंत्रालय व पश्चिम रेलवे द्वारा सेक्शन को और बेहतर बनाने के फंड जारी किया गया। इसलिए सेक्शनों में निर्माण सहित अन्य काम किए जा रहे हैं। वर्तमान में हेरिटेज ट्रेन सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार चलाई जा रही है। ट्रेन में तीन जनरल, दो ऐसी व एक चेयरकार सहित कुल छह कोच है।

वेबसाइट पर 2 व 3 मार्च को फूल, ट्रेन पूरी खाली

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कोई भी सर्च करेगा तो 2 व 3 मार्च यानी शनिवार व रविवार को 20 रुपए टिकिट के सेकेंड स्लीपर (जनरल) में नो रूम (नोट अवेलेबल), जबकि अन्य दोनों श्रेणी के कोच में वेटिंग दर्शाई जा रही है। धरातल पर देखी जाए तो 2 मार्च शनिवार को मात्र 10 यात्री थे। रेल अधिकारी इसकी पड़ताल सेक्शन में कार्यरत किसी कर्मचारी से कर सकते हैं। फर्जीवाड़े की यह स्थिति पिछले कुछ सप्ताह से देखी जा रही है।

खेल: ट्रेन चलेगी तो डेवलपमेंट काम बाधित होना तय

इधर, रेलवे के नियम है कि जब तक टिकिट बिकेंगे तब तक ट्रेन को चलाते रहेंगे। वहां जो डेवलपमेंट के काम चल रहे है, उन कामों को मार्च में पूरा करने का दबाव है। यदि ट्रेन चलती रहेगी तो फर्म का काम बाधित होने की पुख्ता वजह (बहाना) बताई जा सकती है। आशंका है कि ट्रेन को निरंतर चलाने के लिए फर्म द्वारा ही अधिक से अधिक टिकिट खरीदे जा रहे होंगे। क्योंकि जनरल बोगी के तो महज 20 रुपए ही टिकिट है। इस श्रेणी में केवल तीन बोगी ही है।

ट्रेन में यात्री से ज्यादा रेलवे स्टाफ

हालात यह है कि यात्री से ज्यादा रेलवे स्टाफ हेरिटेज ट्रेन के साथ रहता है। छह कोच की ट्रेन में दो इंजिन जुड़े है। इसके लिए दो लोको पायलट व दो असिस्टेंट लोको पायलट की ड्यूटी रहती है। इसी प्रकार एक ट्रेन मैनेजर, 2 ट्रेन लाइटिंग स्टाफ, 3 सीएन्डब्ल्यू व 3 डीजल शेड स्टाफ रहता है। शनिवार को इतने स्टाफ के बीच केवल 10 यात्रियों को ट्रेन से सैर कराई गई।


मामले में रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि टिकिट बुकिंग को लेकर रिज़र्वेशन प्राभारी से जानकारी ली जाएगी। ठेकेदार के काम को पूरा करने में अपेक्षित समय सीमा दी जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.