Logo
ब्रेकिंग
​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म...

एक्सेस पेमेंट का टेरर…भुगतान के बाद स्टेबल की प्रकिया, अब वसूली की तैयारी

-त्रुटि भरपाई के लिए महकमा जुटा, संबंधितों को भेजे गए लेटर।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में अतिरिक्त भुगतान कर दिए जाने के मामले में अब जिम्मेदार रिकवरी की प्रकिया में जुट गए हैं। संबंधितों को लेटर जारी करने के बाद वसूली का दबाव भी बनाया जा रहा है। हालांकि इसमें कर्मचारी सहित रिटायर्ड कर्मचारी रेलवे से ही जुड़े है। इसलिए रिकवरी आसानी से कर लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
मालूम ही कि कामकाज में अनदेखी के चलते कार्मिक विभाग में वेतन भुगतान के बिल तैयार करने के दौरान कम्प्यूटर सिस्टम में कर्मचारी के नाम गलत जुड़ गए। इससे कुछ कर्मचारियों के खाते में अतिरिक्त भुगतान किया जाता रहा।

लेखा विभाग में पकड़ी गलती, किया सुधार

इधर, लेखा विभाग के जिम्मेदार दावा कर रहे है कि अतिरिक्त भुगतान की गलती उन्होंने पकड़ी। इसके बाद फरवरी में भुगतान प्रकिया को स्टेबल कर दिया गया था। इतना ही नहीं लेखा विभाग द्वारा संबंधित को लेटर भी भेजा गया। दबाव यह ही बनाया गया कि अतिरिक्त किए गए भुगतान को यदि जमा नहीं कराया गया तो उनके खिलाफ कानूनी प्रकिया अपनाई जाएगी।

सतर्क हुए दोनों विभाग के कर्मचारी

एक्सेस पेमेंट की त्रुटि उजागर होने के बाद भयभीत हुए कर्मचारी अब फरवरी के वेतन प्रकिया में सतर्क हो गए थे। वहीं दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी जिम्मेदार अपने कर्मचारियों को हिदायत दी गई। अधिकारियों की माने तो विभाग में ऐसे कर्मचारियों पर पैनी निगाहें रहेगी जो बिल तैयार करने से लेकर इन्हें जांचने में बेहद लापरवाह है। कार्यालय में समय प्रबंधन का ध्यान न रखते हुए पूरा दिन केवल आमोद-प्रमोद में गुजार देते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.