Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

स्व. पुरोहित ट्रॉफी : आरपीएफ, एसएंडटी एवं ऑपरेटिंग का क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

-अतिथियों ने परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को दी जीत की शुभकामनाएं।

न्यूज़ जंक्शन 18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष स्व. उमरावमल पुरोहित ट्रॉफी का दूसरे दिन का पहला मैच सुबह 8.30 बजे टीएमसी एवं आरपीएफ के खेला गया। मुख्य अतिथि सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त आरके शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने टीम से मुलाकात कर जीत की शुभकामनाएं दी। जिसमें आरपीएफ ने 9 ओवर में अपनी जीत हासिल की। मेन ऑफ़ द मैच हेमंत यादव रहे।
दूसरा मैच दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि आरएस मीणा वरिष्ठ मंडल दूरसंचार एवं सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर क्षितिज पंडारकर, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ रहे। मैच डीजल शेड एवं एसएण्डटी के मध्य खेला गया। जिसमें डीजल शेड ने अपनी जीत सुनिश्चित की। तीसरा मैच ऑपरेटिंग एवं कमर्शियल के बीच खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अभिनव जैफ, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जनरल अजय बी ठाकुर, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश धीमन रहे। यूनियन की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, सचिव सुनील चतुर्वेदी, यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, उपाध्यक्ष मनीष जोशी, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, सुनील डागर, आशीष यादव, आशीष नागदे डी एन भारद्वाज के अलावा यूनियन के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे। यह समस्त जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.